• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, 215 करोड़ के वसूली में ED ने बनाया आरोपी

Writer D by Writer D
17/08/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Jacqueline Farnandez

Jacqueline Farnandez

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, जैकलीन के खिलाफ ईडी आज चार्जशीट दाखिल करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन (Jacqueline Fernandez) को पहले से ही पता था ठग सुकेश एक अपराधी और जबरन वसूली करने वाला है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जबसे महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया है, वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। ED ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) पर पूरी तरह से शिकंजा कसा हुआ है। वहीं, अब ईडी ने एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बता दिया है। ईडी आज एक्ट्रेस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

ठग सुकेश ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) को दिए थे करोड़ों के गिफ्ट्स

जानकारी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी अटैच की है। ऐसा भी बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफों में कार, महंगे सामान के अलावा 1।32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स भी शामिल थे।

जैकलीन (Jacqueline Fernandez) काफी समय से ED की रडार पर हैं। मामले की जांच के बाद ईडी ने जैकलीन पर अपना शिकंजा कसते हुए उन्हें आरोपी बता दिया है।

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

पहले ऐसा बताया गया था कि ठग सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 215 करोड़ रुपये ठगे थे। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को उन्हीं जबरन वसूली के पैसों से करोड़ों के महंगे तोहफे दिए थे। गिफ्ट्स में डायमंड, जूलरी, 52 लाख का घोड़ा समेत कई दूसरे महंगे तोहफे भी शामिल थे। बताया गया था कि सुकेश ने ये सारा पैसा लोगों को ठग कर कमाया था।

क्या सुकेश संग रिश्ते में थीं जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ?

ठग सुकेश ने आखिर जैकलीन को इतने कीमती गिफ्ट्स क्यों दिए?  ये सवाल कई लोगों का था। इसके बाद खुलासा हुआ कि जैकलीन और सुकेश एक दूसरे संग रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले जैकलीन और सुकेश की कुछ इंटीमेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

Tags: bollywood gossipsEDjacqueline fernandezMumbai NewsSukesh Chandrashekhar
Previous Post

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Next Post

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा ‘जल शुल्क’

Writer D

Writer D

Related Posts

crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के मंत्र पर चल रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

09/11/2025
PM Modi
Main Slider

आप सबू तई म्यारू नमस्कार… पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी

09/11/2025
CM Yogi
Main Slider

कलंकित व काले अतीत के लोग विश्वास लायक नहींः सीएम योगी

09/11/2025
Next Post
House Construction

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा 'जल शुल्क'

यह भी पढ़ें

Ministry of Finance

वित्त मंत्रालय में संरचनात्मक सुधारों से देश की आर्थिक बुनियाद होगी मजबूत

05/10/2020
Yoga

पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए करें ‘मर्कट आसन’

13/01/2022

रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कैबिनेट की मिली मंजूर

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version