• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेश जायें तो राजनीतिक चश्मा यहीं छोड़ जायें: जगदीप धनखड़

Writer D by Writer D
10/04/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Jagdeep Dhankhar

Jagdeep Dhankhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को भारतीय वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य योद्धाओं और उपलब्धियों पर गर्व करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि जहां कहीं भी भारत की अस्मिता पर प्रहार हो तो उसे रोकना आवश्यक है।

श्री धनखड़ ने यहां विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित एक समाराेह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत का डंका तो बज रहा है। भारत उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां पहले कभी नहीं था। भारत का यह उदय अब नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा, “क्या आपने भारत आयें किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को अपने देश की निंदा करते सुना है। क्या कोई अपने देश का अपमान या निंदा करता है। इसका उत्तर स्वाभाविक रुप से ‘नहीं’ है। तो क्यों नहीं हम अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य योद्धाओं और अपने कार्यों पर गर्व करते हैं? उन्होंने बिना किसी का नाम लिये कहा, “ जब भी देश के बाहर जाएं, राजनीतिक चश्मे को यहीं छोड़ जाएं। इसमें देश का भला है, व्यक्ति का भी भला है।”

उन्होंने (Jagdeep Dhankhar) कहा कि वर्ष 2047 की नींव रखी जा रही है और जहाँ भी कहीं हमारे स्वास्थ्य पर कुप्रभाव हो और भारत की अस्मिता पर प्रहार हो तो उसे कुंठित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि देश हो या विदेश भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे और इस पर कोई आंच नहीं आने देंगे। ये हम सबका संकल्प होना चाहिये। इस प्रकार के सभी कुप्रयासों को असफल करना हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य है।

उप-राष्ट्रपति ने कहा,“ हमें अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए और एक गर्वित भारतीय बनना चाहिए।” उन्होंने कहा कि विश्व में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और सभी आकलन यह बताते हैं कि इस दशक में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। यह लोगों की प्रतिबद्धता और बेहतर स्वास्थ्य से संभव हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमारा अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित है तो कुछ भी हमें नहीं राेक सकता।”

श्री धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि लोगों को अपने मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहिए और राष्ट्रवाद की भावना बनायें रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः ॐ, सभी खुश रहें तभी फलीभूत होगा जब हम पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे। इसमें मैंने राष्ट्रवाद का एक एंगल जोड़ा है क्योंकि दुनिया के हालात देखने से ये स्पष्ट है कि हम अपने राष्ट्रवाद से प्रति प्रतिबद्ध रहे। ”

डिजिटली सशक्त होंगे नगरीय निकाय

उन्होंने कारोबारियों और उद्योगपतियों से राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक राष्ट्रवाद की ओर सोचना चाहिए और यह उनके कारोबार में झलकना चाहिए। कोई भी आर्थिक लाभ बिना आर्थिक राष्ट्रवाद के उचित नहीं हो सकता।

कोविड प्रबंधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सराहना करते हुए श्री धनखड ने कहा कि आज के दिन जब पीछे कोविड़ के दिनों को देखते हैं तो हमारे देश के बराबर कोई नहीं है।

उन्हाेंने कहा, “ पर कुछ लोगों ने नुक्ताचीनी की। कुछ लोगों में नुक्ताचीनी का डीएनए है कि वे इसका कोई मौका छोड़ते नहीं है| आपकी प्रतिस्पर्धा समाज में हो, राजनीति में हो, कहीं और भी हो, तो नुक्तचीनी करो, लेकिन जहां देश का मुद्दा हो वहां किसी बात की नुक्ताचीनी नहीं होनी चाहिए। ”

Tags: delhi newsJagdeep dhankharworld homeopathy day
Previous Post

डिजिटली सशक्त होंगे नगरीय निकाय

Next Post

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में मादा जेब्रा की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Lucknow Zoo

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में मादा जेब्रा की मौत

यह भी पढ़ें

hockey

इस दिन होगा हॉकी सिमडेगा में खिलाड़ियों का चयन

11/05/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

10/02/2024
bharat jodo yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

28/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version