• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद राम राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, मेदांता पहुंचे हनीप्रीत

Writer D by Writer D
07/06/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
ram rahim

ram rahim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राम रहीम के सेहत की सूचना मिलते ही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उससे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची। सुबह 8.30 बजे हनीप्रीत राम रहीम का हाल जानने पहुंची। राम रहीम को मेदांता के 9वी मंजिल पर 4643 रूम में रखा गया है।

हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है। हनीप्रीत रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। 15 जून तक के लिए हनीप्रीत को राम रहीम की देखभाल के लिए अटेंडेंट का कार्ड दिया गया है। सूत्रों की मानें तो राम रहीम दवाई लेने और टेस्ट करवाने में भी आनाकानी कर रहा है।

देश में 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 93.94 प्रतिशत

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत की थी। रोहतक में पीजीआई अस्पताल में बृहस्पतिवार को मेडिकल चेकअप हुआ। इस दौरान राम रहीम ने पीजीआई में कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया था।

सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया कि पीजीआई में राम रहीम की स्थिति से संबंधित सभी जांच नहीं हो सकी। जब इस बारे में एक बड़े सरकारी अस्पताल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस समय कोविड-19 स्थिति के कारण परीक्षण नहीं किए जा रहे हैं। बाद में जेल अधिकारियों को यह सुझाव दिया गया कि ये टेस्टिंग मेदांता अस्पताल में कराया जा सकता है, जिसके बाद राम रहीम को मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दी गई।

शिक्षामित्रों ने CM योगी को रिकॉर्ड संख्या में दिये बधाई संदेश, रखी ये मांगें

मेदांता प्रबंधन के मुताबिक राम रहीम को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल लाया गया। वहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उसकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद कोरोना जांच हुई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट और पेट की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका उपचार किया जाएगा। राम रहीम लंबे समय से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित है।

Tags: hariyana newsm ram rahim corona positiveHoneypreetram rahim
Previous Post

देश में 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 93.94 प्रतिशत

Next Post

चारमंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, सात घायल, राहत बचाव कार्य जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
building collapsed

चारमंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, सात घायल, राहत बचाव कार्य जारी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

अगर कोई साबित कर दे यह बात तो छोड़ दूंगी ट्विटर : कंगना रनौत

18/09/2020
बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम को बड़ा झटका

राज्यसभा चुनाव : बसपा प्रत्याशी रामजी गौतम को बड़ा झटका, पांच प्रस्तावक अपना नाम वापस लेंगे

28/10/2020
keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को दी बधाई

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version