• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल अपराधियों के मौज-मस्ती का केंद्र नहीं बननी चाहिए : CM योगी

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संत कबीरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीर नगर में 219 करोड़, 52 लाख रुपये लागत की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 25 करोड़ 42 लाख रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने संतकबीर नगर जेल का लोकार्पण किया और कहा कि जेल अपराधियों के लिए मौज-मस्ती का केंद्र नहीं बननी चाहिए।

योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में राजनीतिक कारणों से विकास संबंधी घोषणाएं तो होती थीं, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हो पाता था। आज अगर कोई नौकरी को नीलाम करने का प्रयास करेगा तो वह नौकरी को नहीं लेकिन अपने घर को जरूर नीलाम करा देगा। अब यूपी में नौकरी सिफारिश पर नहीं, योग्यता पर मिलती है।

उन्होंने कहा कि विकास जनता की प्राथमिक आवश्यकता है। विकास से ही हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। विकास की जिस आकांक्षा से 24 वर्ष पूर्व संत कबीर नगर जनपद बना था, पूर्ववर्ती सरकारों ने उसकी कोई सुधि नहीं ली। संतकबीर नगर की पहचान बाबा कामेश्वरनाथ धाम और महान सूफी संत कबीर दास जी के साथ जुड़ी है। आज संत कबीर नगर में लगभग 245 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण दर्शाता है कि अब यह जनपद विकास की गाथा लिखते हुए आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कि पहले कोई सुधि लेने वाला नहीं था। मात्र राजनैतिक घोषणाएं होती थीं। वास्तव में विकास से ही हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

PM मोदी से मिलकर भावुक हुए पैराएथलीट, बोले- ऐसा सम्मान किसी ने नहीं किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार हर जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में गतिशील है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद के मगहर में ‘कबीर पीठ’ का निर्माण लगभग संपन्न हो चुका है। शीघ्र ही शुभ तिथि में लोकार्पित होगा। एक जिम्मेदार सरकार जवाबदेही के साथ कार्य करती है। जवाबदेही को बनाए रखने के लिए ही मैं संतकबीरनगर जनपद में आया हूं।

श्री योगी ने कहा कि बेहतर प्रबंधन से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। मैं उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इस महामारी के दौरान अनवरत जनता-जनार्दन की सेवा की। उन्होंने जोड़ा कि यदि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय में यह महामारी आई होती तो क्या होता? महामारी की जो विभीषिका आज केरल, महाराष्ट्र व दिल्ली में देखने को मिली, उत्तर प्रदेश में भी वही स्थिति होती।

पिछली सरकारों में विकास कार्य भाई-भतीजावाद और जातिवाद की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इन दुर्गुणों के चंगुल में फंस कर रह जाते थे। अंतत: इसका खामियाजा प्रदेश के नागरिकों को भुगतना पड़ता था। प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यूपी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस शृंखला में हमारी सरकार एक नई नीति लेकर आई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विकास के लिए लोगों को आवाज बुलंद करनी पड़ती थी। परंतु आज बाबा कामेश्वर नाथ धाम में भी पर्यटन विकास की योजनाएं काम कर रही हैं। जो बचे हुए विकास कार्य हैं, उन्हें भी यूपी सरकार आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

Tags: cm yogisantkabirnagrup newsसीएम योगी
Previous Post

मेंटॉर बनाए जाने पर धोनी पर निशाना, पूछा- रातों-रात ऐसी क्या जरूरत पड़ गई?

Next Post

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
rakesh and shamita

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

यह भी पढ़ें

5 killed as house roof collapses

महिला की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

18/02/2022
Lucknowi Pulao

इस डिश से बनाएं अपने भोजन को स्पेशल, हर कोई करेगा तारीफ

12/09/2025

भूकंप के झटके से हिला बीकानेर, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version