• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आज आ सकते है जेल से बाहर

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
Abdullah Azam

Azam Khan, Abdullah Azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। अब्दुल्ला आजम खान को सभी मामलों में जमानत मिल गई है और वह आज या कल में सीतापुर जेल  से रिहा हो सकते हैं।

गलत जन्म प्रमाण पत्र के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी छीन ली थी। अब्दुल्ला आजम फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में बंद हैं। हालांकि, रिहाई के बाद वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अभी इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अब्दुल्ला को टिकट दे सकती है।

दरअसल, अब्दुल्ला आजम पर 43 मुकदमें दर्ज हुए थे और सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई है। तीन मामलों में रिहाई के परवाने भी सीतापुर जेल भेज दिए गए हैं। अब केवल कागजी औपचारिकता बाकी है और इसके बाद वह आज या कल में किसी भी वक्त जेल से बाहर निकल सकते हैं। अब सवाल उठता है कि जब अब्दुल्ला आजम के ऊपर कई आपराधिक मामले लंबित हैं तो क्या वह चुनाव लड़ने के योग्य हैं? इसका जवाब टटोलने पर पता चलता है कि वह चुनाव लड़ने के पूरी तरह से योग्य हैं।

आज की तारीख में अब्दुल्ला आजम के ऊपर चल रहे मुकदमों के जो हालात हैं, उसके मुताबिक उनके चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। उन्हें अभी तक किसी भी आपराधिक मुकदमे में सजा नहीं हुई है। सभी ट्रायल में हैं और सबमें गवाही चल रही है। गलत जन्म प्रमाण पत्र देने का मामला उन पर जरूर साबित हुआ था, जिसके चलते 16 दिसंबर 2019 को उनकी विधायकी चली गयी थी लेकिन, इससे उनके चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं लगेगी। ये मामला सिविल का था न कि फौजदारी का।

6 ब्राह्मण मुख्यमंत्रियों ने 20 साल तक चलाया UP, फिर कैसे खत्म हो गया CM ब्राह्मण काल

बता दें कि रामपुर की स्वार सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े नवाब काजिम अली खां ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ इलेक्शन पिटीशन दाखिल की थी। पिटीशन नंबर 8/2017 के मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 को उनकी सदस्यता रद्द करने के आदेश दिये थे। उनके ऊपर अपनी उम्र छिपाने के आरोप सही साबित हुए थे। आरोप था कि जब 2017 का चुनाव अब्दुल्ला आजम ने लड़ा था तब उनकी उम्र 25 साल नहीं हुई थी।

दरअसल, जनप्रतिनिधित्व कानून में इस बात का प्रावधान है कि अगर किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि को किसी फौजदारी मामले में दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है तो उसके 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लग जाती है। अब्दुल्ला आजम को अभी तक किसी भी आपराधिक मामले में सजा नहीं हुई है। मामले ट्रायल में हैं और फैसला आने में कम से कम इतना वक्त तो लग जाएगा कि चुनाव बीत जाए। दूसरी तरफ आजम खान के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराने वाले आकाश सक्सेना ने एक और खुलासा किया। सक्सेना ने कहा कि अब्दुल्ला आजम मारे डर के जेल से बाहर नहीं आ रहे हैं। उनकी जमानत तो 18 सितंबर को ही हो गयी थी, लेकिन, किसी भी जमानती के सामने न आने के कारण वे जेल से बाहर नहीं आए।

Tags: Abdullah Azam Khanazam khanRampur NewsSamajwadi partySitapur JailUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

6 ब्राह्मण मुख्यमंत्रियों ने 20 साल तक चलाया UP, फिर कैसे खत्म हो गया CM ब्राह्मण काल

Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

यह भी पढ़ें

खूब बिकती है Maruti की ये गाड़ी, लेकिन सेफ्टी में है फिसड्डी, रेटिंग भी ZERO

खूब बिकती है Maruti Suzuki की ये गाड़ी, लेकिन इस मामले में है Zero

30/12/2025
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

27/02/2024
Shahnawaz Alam

अल्पसंख्यक समाज को सपा और बसपा ने सिर्फ ठगने का काम किया : शाहनवाज आलम 

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version