• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने LoC पर पाक आर्मी का क्वाडकॉप्टर को मार गिराया

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पाक आर्मी का क्वाडकॉप्टर मार गिराया Pak Army's quadcopter shot down

पाक आर्मी का क्वाडकॉप्टर मार गिराया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश में लगा हुआ है। पाकिस्तान आतंक फैलाने और सीमा पार से घाटी में हथियारों को पहुंचाने के लिए अब क्वाडकॉप्टर और ड्रोन की मदद ले रहा है। मगर जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना के एक क्वाडकॉप्टर को ढेर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के चीनी क्वाडकॉप्टर को मार गिराया।

Indian Army troops shot down a Pakistan Army quadcopter around 8 am today along Line of Control in Keran sector of Jammu and Kashmir. The Pakistani quadcopter made by Chinese company DJI Mavic 2 Pro model was shot down while it was flying over own position there. pic.twitter.com/YSZ9f8ZsUC

— ANI (@ANI) October 24, 2020

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है, जब एलओसी पर पाकिस्तानी सेना का क्वाडकॉप्टर मंडरा रहा था। तभी भारतीय सेना के जवानों ने इसे मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को चीन की कंपनी डीजेआई ने बनाया है और इसका मैपिक 2 प्रो था।

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर भाई आर्यन खान संग शेयर की नई फोटो

बता दें कि पाकिस्तान से अब देश में अशांति फैलाने के लिए सिर्फ आतंकियों की घुसपैठ ही नहीं की जा रही है। बल्कि ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी जा रही है। बीते कुछ समय से सुरक्षाबलों के लिए आतंकियों के खिलाफ अभियान में यह सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हथियारों को पहुंचाकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल भी इसी काम के लिए होता था।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया हो या दिखाई दिया हो। इससे पहले भी यह घटना सामने आ चुकी है। इसी साल जनवरी और पिछले साल साल नवंबर महीने में पंजाब के हुसैनवाला सेक्टर में पाकिस्तान की सीमा के इलाके में एक ड्रोन उड़ते देखा गया, जिसके बाद से सेना हरकत में आ गई थी।

ग्लिसरीन के इस्तेमाल से अपने बालों को फिर से बनाएं खूबसूरत और मजबूत

इस घटना से पहले ही सेना ने कहा था कि पाकिस्तान आधारित खलिस्तान आतंकी संगठन द्वारा 8 ड्रोन की मदद से 80 किलो हथियार सीमा पार भेजा गया है। बीएसएफ के 136 बटालियन ने हुसैनवाला ज्वाइंट चेक पोस्ट के पास 5 बार ड्रोन उड़ते देखे गया था, जिसमें से 4 बार पाक सीमा के भीतर और 1 बार भारतीय सीमा के भीतर देखा गया। बाद में इस ड्रोन को पाक सीमा की ओर जाते देखा गया लेकिन बाद में उसकी लाइट और आवाज बंद हो गई।

Tags: Droneshindi newsIndiaindian armyJammu and KashmirLoCnews in hindiPakistanQuadcopterTerrorismआतंकएलओसीक्वाडकॉप्टरजम्मू और कश्मीरड्रोनपाकिस्तानभारतभारतीय सेना
Previous Post

सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर भाई आर्यन खान संग शेयर की नई फोटो

Next Post

इन मैसेज और तस्वीरों को भेजकर अपने दोस्तों को दें महानवमी की शुभकामनाएं

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

इन मैसेज और तस्वीरों को भेजकर अपने दोस्तों को दें महानवमी की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

अब पडरौना से मुश्किल होगी स्वामी की राह!

26/01/2022

सर्दियों में रोड एक्सीडेंट से बचें, जानें कार ड्राइविंग की सेफ्टी से जुड़ी 10 जरूरी बातें

24/10/2020
Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे…, RLD-BJP गठबंधन की अटकलों पर बोले अखिलेश यादव

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version