• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, दो एसपीओ घायल

Desk by Desk
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला

सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

बता दें कि सुरक्षाबलों के आतंक विरोधी अभियानों से आतंकी संगठनों में बौखलाहट है। इस साल 11 मार्च तक 11 आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। इसी के चलते सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर स्थानीय लोगों में भय उत्पन्न करने की नापाक साजिशें रची जा रही हैं।

दिल्ली सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों ने बनाए 25 पक्के मकान, 2000 निर्माण की तैयारी

9 मार्च को सोपोर में अल-बद्र सरगना गनी ख्वाजा मारा गया। ख्वाजा संगठन का मास्टरमाइंड था। गनी ख्वाजा युवाओं की भर्ती करने के साथ ही सीमा पार से आने वाले नए ग्रुप को रिसीव करता था। इस ग्रुप को दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचाने में मदद करता था। जो वर्ष 2000 में हथियारों की ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गया था। वहां से वह 2002 में लौट आया। उसे 2007 में पीएसए के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में 2008 में उसे छोड़ा गया। 2015 तक वह ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करता रहा। जनवरी 2018 में वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया। इसके बाद वह 2020 में अल बद्र में शामिल हो गया। पाकिस्तान की शह पर उसने दोबारा अल-बद्र को सक्रिय किया।

11 मार्च को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के कादीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी आदिल अहमद भट और जाहिर अमीन राथर को मार गिराया था।

शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सात मददगारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों में समीउल्लाह चोपान, दचीपोरा का हिलाल अहमद वानी, रमीज अहमद वानी, रउफ अहमद वानी व जाहिद अहमद वानी, वेहिल का फैजान अहमद खान व शाहिद अहमद राथर शामिल हैं।

Tags: BaramullaGrenade Attackgrenade attack in soporegrenade attack in sopore area of north kashmirJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindinorth kashmir baramullaSoporeसोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला
Previous Post

उत्तराखंडः नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

Next Post

तेजस्वी, बोले- बिहार विधानसभा बनी जदयू और बीजेपी कार्यालय, यहां विपक्ष का बोलना है बैन

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Next Post
तेजस्वी

तेजस्वी, बोले- बिहार विधानसभा बनी जदयू और बीजेपी कार्यालय, यहां विपक्ष का बोलना है बैन

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu

दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी देश की प्रथम नागरिक

09/02/2025

प्रचार करने पहुंचे कन्हैया कुमार पर युवक ने फेंका एसिड, लगाए मुर्दाबाद के नारे

01/02/2022
CM Yogi

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version