• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इन बातों का रखें ध्यान

Writer D by Writer D
24/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Janmashtami

janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व मनाया जाता है। घरों से लेकर मंदिरों तक धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाता है। हर जगह इसे लेकर उल्लास देखने को मिलता है।

जन्माष्टमी (Janmashtami) को भगवान कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि बाल गोपाल का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

न करें भगवान की पीठ के दर्शन

कहा जाता है कि इस दिन मंदिर में श्री कृष्ण की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। मायावी असुर कालयवन के पुण्य समाप्त करने के लिए भगवान कृष्ण ने उसे अपनी पीठ दिखाई थी यही कारण है कि श्री कृष्ण की पीठ के दर्शन से व्यक्ति के पुण्य काम नष्ट हो जाते हैं।

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

भगवान श्री कृष्ण, विष्णु का पूर्ण अवतार माने जाते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी (Janmashtami) पर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, क्योंकि विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय है। इस दिन तुलसी की विशेष पूजा करें और श्री कृष्ण को भी तुलसी दल अर्पित करें।

न करें इन चीजों का सेवन

जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। जिस तरह एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना जाता है। उसी तरह जन्माष्टमी पर भी चावल या जौ से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

तामसिक चीजों से दूर रहें

जन्माष्टमी के दिन लहसुन प्याज या तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा से भी दूर रहना चाहिए। अगर आप जन्माष्टमी का व्रत नहीं रख रहे हैं, तो भी आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

काले रंग की चीजें न करें अर्पित

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को किसी भी तरह की काले रंग की चीज अर्पित ना करें। काले वस्त्र पहन कर भी पूजा नहीं करनी चाहिए। यह रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

Tags: janmashtamiJanmashtami 2024janmashtami dateJanmashtami muhurt
Previous Post

कब मनाया जाएगा हलषष्ठी पर्व, संतान की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी माताएं

Next Post

जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
Shri Krishna Janmashtami

जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी खुशहाली

यह भी पढ़ें

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली Rae Bareli District Panchayat member's son shot by miscreants

रायबरेली जिला पंचायत सदस्य के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा में भर्ती

21/08/2020
shot

ग्राम प्रधान और उसके साले को बदमाशों ने मारी गोली, गांव में पुलिस बल तैनात

14/04/2021
Yogi Cabinet Expansion

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version