• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान के राजनयिक ने किया बीएचयू का दौरा, कुलपति से की मुलाकात

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Japanese diplomat

Japanese diplomat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जापान के विश्वविद्यालयों तथा व्यापारिक संस्थानों एवं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के इरादे से भारत में जापान के राजनयिक डॉ. शिंगो मियामोतो (Japanese Diplomat Dr. Shingo Miyamoto) ने बीएचयू (BHU) का दौरा कर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के मुलाकात की।

जापान के दूतावास में आर्थिक व विकास मामलों के प्रभारी राजनयिक डा शिंगो से मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो जैन ने जापान के संस्थानों, विशेष रूप से वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ बीएचयू की वृहद साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के समन्वयक प्रो. एन. वी. चलपति राव भी उपस्थित रहे।

डा शिंगो का बीएचयू दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कुलपति प्रो. जैन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित के मद्देनज़र दीर्घकालिक द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सहयोग को विशेष महत्व देते हुए इस संबंध में गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही साथ कुछ खास क्षेत्रों में बीएचयू को जापानी सहयोग मिलने के लिहाज़ से भी यह दौरा अहमियत रखता है।

शहर के नालो की सफाई तथा ड्रोन सर्वे कार्य के अवलोकन हेतु प्रमुख सचिव ने भ्रमण किया

इससे पहले जापानी राजनयिक (Japanese diplomat ) ने बीएचयू में जापानी भाषा सीख रहे विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र के समन्वयक प्रो. एस. वी. एस. राजू तथा शिक्षक गण भी उपस्थित रहे। डा शिंगो ने कहा कि जापान भारत मैत्री के 75वें वर्ष में बीएचयू की जापान के शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी का विस्तार करने का यह बेहतरीन अवसर है। इस दिशा में और अधिक कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने जापानी भाषा तथा हिन्दी में कई समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाषा विभिन्न संस्कृतियों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने में महती भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि जापान के लिए भारत एक अतिविशिष्ट राष्ट्र है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जापान से और अधिक संख्या में विद्यार्थी बीएचयू में शिक्षा ग्रहण करने आयेंगे, जो भारत की संस्कृति एवं विविधता के एक लघु रूप को परिलक्षित करता है।

Tags: BHUJapanese diplomatvaranasi news
Previous Post

शहर के नालो की सफाई तथा ड्रोन सर्वे कार्य के अवलोकन हेतु प्रमुख सचिव ने भ्रमण किया

Next Post

चोरों का आतंक, इंजीनियर के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Next Post
steal

चोरों का आतंक, इंजीनियर के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी बोले- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी सरकार

17/12/2020
SunRisers Hyderabad

आरसीबी के बाहर होने के बाद संजय मांजरेकर ने टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल

07/11/2020
CM Dhami

अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, अभिलेखों का किया अवलोकन

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version