• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
07/09/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Shigeru Ishiba

PM Shigeru Ishiba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में विभाजन से बचने के लिए इस्तीफा देने का फैसला किया है। इशिबा का इस्तीफा प्रधानमंत्री बनने के एक साल भीतर होने वाला है। जुलाई में हुए संसदीय चुनावों में LDP को करारी हार मिली थी। लंबे समय से पार्टी के भीतर लीडरशिप चेंज की मांग उठ रही थी।

ऊपरी सदन के चुनावी नतीजे ने प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) की सत्ता पर पकड़ को और कमजोर कर दिया था, हालांकि उन्होंने पार्टी प्रमुख बने रहने का ऐलान किया था। इशिबा ने इसकी वजह अमेरिका के साथ चल रही टैरिफ बातचीत को बताया था, जहां हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान पर टैरिफ 25 फीसदी से कम करके 15 फीसदी कर दिया है।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और उसके सहयोगी कोमेटो को जुलाई में हुए चुनाव में कुल 47 सीटें मिली थीं, जबकि बहुमत के लिए कम से कम 50 सीटों की जरूरत थी। ऊपरी सदन में कुल 248 सीटें हैं और इस चुनाव में आधी सीटों पर मतदान हुआ था।

एलडीपी का चुनावी प्रदर्शन खराब

पिछले साल अक्टूबर में हुए निचले सदन के चुनाव में भी LDP को पिछले 15 साल का सबसे खराब प्रदर्शन झेलना पड़ा था। इसके चलते इशिबा सरकार अब अविश्वास प्रस्तावों और पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांगों के बीच फंस गई थी। जुलाई में ऊपरी सदन के चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम इशिबा (Shigeru Ishiba) ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैं इस कठोर नतीजे को गंभीरता से स्वीकार करता हूं।

बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि हम अमेरिका के साथ बेहद अहम टैरिफ वार्ता में जुटे हुए हैं। इन वार्ताओं को बिगाड़ना हमारी सबसे बड़ी गलती होगी। इसलिए राष्ट्रीय हितों को साधने के लिए हमें पूरी निष्ठा और ऊर्जा लगानी होगी।मसलन, अब जबकि वह पद छोड़ने जा रहे हैं तो अमेरिका की तरफ से जापान को टैरिफ रिलीफ भी मिल गई है।

Tags: international NewsJapanShigeru Ishiba
Previous Post

सपना हुआ साकार तो सफल अभ्यर्थियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Next Post

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित, चेक करें शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Next Post
SBI

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित, चेक करें शेड्यूल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Board

उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो12वीं में तन्‍नू ने किया टॉप

25/05/2023
WhatsApp पर AI चैटबॉट्स को बैन करने का आरोप! लगा सकता है करोड़ों डॉलर का जुर्माना

Meta पर AI चैटबॉट्स को बैन करने का आरोप! लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

01/12/2025
ram katha museum

अब पूरी तरह डिजिटल होगा अयोध्या का रामकथा संग्रहालय

16/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version