• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जौनपुर की गूगल गर्ल ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Writer D by Writer D
17/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
गूगल गर्ल

गूगल गर्ल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जौनपुर नगर के हुसैनाबाद निवासी तथा जी माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव ने अपने प्रतिभा की बदौलत मात्र 6 वर्ष की आयु में पूरे देश में जिले का नाम रोशन कर दिया है।

उसने मात्र साढ़े 3 मिनट के अंदर देश के बड़े शहरों का नाम, राजधानी, राज्यों का नाम, 196 देश और देशों की राजधानी का नाम बताकर इण्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया ।

वैष्णवी ने जब बोलना शुरू किया तो उसकी बात सुनकर पूरा परिवार दंग रह गया। गूगल गर्ल के नाम से मशहूर वैष्णवी को कुदरत ने गजब का दिमाग दिया है। पहली क्लास में अपना कदम रखते ही वह जनरल नॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट के स्टूडेंट्स तक को भी मात दे सकती थी। अब वह सेकेंड क्लास में है। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति तक का नाम इसके जुबान पर रहता है। इतना ही नहीं, राष्ट्रध्वज के चक्र में कितनी तीलियां हैं और किस राज्य के कौन मुख्यमंत्री हैं, यह भी उसे बखूबी पता है।

यूपी में 23 नवम्बर से खुलेंगे विश्वविद्यालय, कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन

उसके ज्ञान को देखते हुए मां-बाप देश ही नहीं, बल्कि विदेशी राजनेताओं और महापुरुषों समेत हर क्षेत्र के प्रतिभाओं के बारे में जानकारी देने लगे। इसका परिणाम है कि वैष्णवी को आज सब कुछ पता है। उसने अपने जनरल नॉलेज का एक वीडियो बनाकर इण्टर नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड नई दिल्ली के लिए भेजा था । सोमवार को उसका नाम रिकार्ड में दर्ज हो गया।

वैष्णवी जी माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर की कक्षा दो छात्रा है। उसकी सफलता से स्कूल के प्रबंध निदेशक अरविन्द सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के गर्व की बात है कि उसे अपनी प्रतिभा की बदौलत पूरे देश में जिले का नाम रौशन किया है।

पिता अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट का कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी बेटी दुनियां में देश का नाम रोशन करेगी।

Tags: brilliant girl vaishnavigoogle girlinternational book of recordup newsगूगल गर्ल
Previous Post

स्टडी में हुआ खुलासा, ज्यादा अंडे खाए तो हो सकती है ये बिमारी !

Next Post

मशहूर मामा-भांजे की जोड़ी गोविंदा और कृष्णा के बीच तनाव और बढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने सुधा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

16/09/2026
Transfer
Main Slider

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

16/09/2026
Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Main Slider

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
Main Slider

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

16/09/2026
Next Post
krushna abhishek govinda

मशहूर मामा-भांजे की जोड़ी गोविंदा और कृष्णा के बीच तनाव और बढ़ा

यह भी पढ़ें

गायत्री प्रजापति का बेटा गिरफ्तार Gayatri Prajapati's son arrested

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ पुलिस ने कसा शिकंजा, बेटा गिरफ्तार

17/12/2020
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी आज अपने गृह राज्य आएंगे, केदारनाथ धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

15/11/2020
Rajesh Bindal

राजेश बिंदल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version