• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए पर तंज-बोले, “एनडीए का ‘एन’ कभी नहीं बदलेगा”

Writer D by Writer D
03/09/2026
in उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
Jayant Chaudhary's show of strength at the Swabhiman Rally.

Jayant Chaudhary's show of strength at the Swabhiman Rally.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने गुरुवार को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित स्वाभिमान रैली के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की ताकत और किसान राजनीति का संदेश देने की कोशिश की। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप और “जय किसान, जय स्वाभिमान” के नारों के बीच जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।

रैली में उस समय माहौल और भावुक हो गया, जब चौधरी जयंत सिंह पहली बार अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी सार्वजनिक सभा के मंच पर पहुंचे। परिवार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अलग आत्मीयता दी और जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

रैली में बिजनौर सांसद चंदन चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी, संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद मलूक नागर और कार्यक्रम के प्रमुख कर्ताधर्ता धर्मेंद्र चौधरी समेत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नेपाल त्रासदी पर जताई संवेदना

जयंत चौधरी ने अपने संबोधन की शुरुआत नेपाल में हाल में हुई त्रासदी पर संवेदना व्यक्त करते हुए की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश नेपाल के साथ खड़ा है।

रालोद अध्यक्ष ने अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी संस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्था परिसर में बिल क्लिंटन के बाद अब उनके नाम का शिलापट्ट भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण सांसद खेल निधि से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि पूरे वर्ष की निधि भी खर्च करनी पड़े तो काम को पूरी भव्यता, गुणवत्ता और सम्मान के साथ पूरा कराया जाएगा।

सपा के पीडीए पर कसा तंज

राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि जिस तरह विपक्ष लगातार राष्ट्रीय लोक दल का नाम ले रहा है, उससे साफ है कि रालोद सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीडीए की परिभाषा रोज बदल रही है, लेकिन एनडीए का ‘एन’ कभी नहीं बदलेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं। गन्ना किसानों को अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

हिम्मत है तो अखिलेश यादव खुलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करें

गन्ने के मूल्य को लेकर जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि किसानों की बात पर्दे के पीछे या दबे-छिपे नहीं, बल्कि खुलकर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “अगर हिम्मत है तो अखिलेश यादव खुलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करें।”

जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि एथेनॉल के मुद्दे की आड़ में समाजवादी पार्टी किसान, किसानी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अजित सिंह की विरासत का अपमान कर रही है।

रालोद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और किसानों से किसान लॉबी को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को नीति-निर्माण तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसान की चिंता नहीं, बल्कि “रसगुल्लों” की चिंता है।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नई मुहिम का ऐलान

जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह हमेशा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते थे और नशा उनके लिए बड़ी चिंता का विषय था।

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्होंने जनभागीदारी की जरूरत बताई और कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 पर संपर्क करने की अपील भी की।

भाषण के अंत में जयंत चौधरी ने कहा एबीसीडी (ABCD) के बाद अब जी (G) फॉर गन्ना आता है। उनके इस अंदाज पर रैली में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और “जय किसान, जय स्वाभिमान” के जयघोष और लहराते झंडों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Tags: Saharanpur news
Previous Post

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

Next Post

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
Next Post
Rajnath Singh-CM Dhami

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

यह भी पढ़ें

Mayawati

हार से बौखलाई मायावती का ऐलान, टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे प्रवक्तता

12/03/2022
CM Yogi

सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

11/09/2024
Jagdeep Dhankar

प्रयागराज का महाकुम्भ देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित : जगदीप धनखड़

24/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version