• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JEE Advanced 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
11/05/2026
in शिक्षा
0
JEE Advanced

JEE Advanced

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था वो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए जेईई मेन आवेदन संख्या, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट माना जाता है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
– इसके बाद होमपेज पर दिए गए JEE Advanced 2026 Hall Ticket लिंक पर क्लिक करें।
– अब आवेदन संख्या, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।
– जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
– इसे डाउनलोड करके सुरक्षित सेव कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा दर्ज?

हॉल टिकट में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई होंगी। इसमें स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, जेईई मेन आवेदन संख्या, जन्मतिथि, कैटेगरी, फोटो, सिग्नेचर, पता और परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल रहेगी। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई दे तो तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी होगा।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।

Tags: admit cardEducation Newsengineering entrance examIit roorkeejee advanced 2026
Previous Post

प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन बनाएगी उत्तराखंड की जनता : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Indian Navy
शिक्षा

इंडियन नेवी में निकली IT भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

21/05/2026
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
NEET-UG
Main Slider

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

15/05/2026
Next Post
Katrina Kaif

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

यह भी पढ़ें

mission shakti 3.0

स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त नारी नये उप्र की नींव : CM योगी

21/08/2021
Rape

छह वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

16/08/2022
Nia sharma

छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा निया शर्मा ने खरीदी नई चमचमाती कार

15/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version