• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JEE Advanced रिजल्ट जारी, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

Writer D by Writer D
01/06/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
JEE Advanced result declared, Shubham Kumar becomes All India topper

JEE Advanced result declared, Shubham Kumar becomes All India topper

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड-2026 (JEE Advanced) का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक प्राप्त किए, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह शीर्ष तीनों स्थानों पर दिल्ली जोन के अभ्यर्थियों का कब्जा रहा।

आईआईटी रुड़की ने परिणाम निर्धारित समय से पहले जारी करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से देख सकते हैं।

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के लिए 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1,79,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 56,880 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। सफल अभ्यर्थी अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया (जोसा) की काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं।

इस बार सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 92 अंक रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 अंक अधिक है। विषयवार कट-ऑफ 8 अंक निर्धारित की गई। लगभग 31.65 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

जोन के आधार पर भी कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईआईटी दिल्ली जोन से शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। आईआईटी मद्रास जोन से मोहित शेखर शुक्ला चौथे स्थान पर रहे। आईआईटी मुंबई जोन के बी. जयकृष्ण श्रीनिवास ने छठा स्थान हासिल किया। आईआईटी रुड़की जोन के निकुंज अग्रवाल 11वें, आईआईटी कानपुर जोन के रिद्धेश अनंत बेंडाले 18वें तथा आईआईटी भुवनेश्वर जोन के भावेश पात्र 29वें स्थान पर रहे। आईआईटी गुवाहाटी जोन के यशराज सिंह ने 122वीं रैंक हासिल की।

महिला अभ्यर्थियों में आईआईटी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे सर्वश्रेष्ठ रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक सूची में 77वां स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि जेईई एडवांस्ड देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का आधार है। परिणाम घोषित होने के साथ ही अब सफल अभ्यर्थियों के लिए सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Tags: jee advancedjee advanced 2026jee advanced resultJee Advanced Topper
Previous Post

‘नवीन मंत्र’ से उत्तराखंड भाजपा का मनोबल ऊंचा

Next Post

Haridwar: राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 38 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
Haridwar: Bus full of devotees overturns

Haridwar: राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 38 घायल

यह भी पढ़ें

UP Police Constable Exam

जारी हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी, जानें एडमिट कार्ड की डेट

10/02/2024

चीन का Boeing 737 विमान क्रैश, 132 यात्री थे सवार

21/03/2022
Abhinav rubina

वीकेंड का वार में रोमांस करते दिखेंगे अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version