• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sa Re Ga Ma Pa की विनर बनीं जेटशेन, जीते 10 लाख रुपये

Writer D by Writer D
23/01/2023
in मनोरंजन
0
Sa Re Ga Ma Pa

Jetshen became the winner of Sa Re Ga Ma Pa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 (Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs 9) को उसका विनर मिल गया. 9 साल की जेटशेन डोहना लामा ने सारेगामापा 9 की ट्रॉफी जीत ली है. इस पूरे सीजन के दौरान दर्शकों को शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल देखने को मिला. जिन्होंने इन यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया. भारती सिंह ने शो की होस्ट के रूप में सबका मनोरंजन किया. वहीं अब तीन महीने बाद शो को उसका विजेता मिल गया.

जेटशेन बनीं सारेगामापा (Sa Re Ga Ma Pa L’il Champs) की विनर

Sa Re Ga Ma Pa टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो है. पिछले तीन महीने से ये सिंगिंग शो दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. वहीं अब कंटेस्टेंट जेटशेन डोहना ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ताज जीतकर बड़ी जीत हासिल की. ग्रैंड फिनाले पर जेटशेन ने विनर की ट्रॉफी जीती. वहीं दूसरी ओर हर्ष सिकंदर-न्यानेश्वरी घाडगे बने फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने.

सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन के धमाके से कम नहीं था. कुछ जबर्दस्त परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स पेश किए गए. फाइनल एपिसोड की शुरुआत इस शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स, हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और न्यानेश्वरी घाडगे की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ हुई. जिसने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि, जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपने गानों की मैडली पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सबके होश उड़ा दिए.

JEE Main सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी के साथ ब्लॉकबस्टर फिनाले में नजर आए, जिनके दिलचस्प किस्सों ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. एपिसोड के दौरान जैकी श्रॉफ ने मंजीरा भी बजाया, जबकि कंटेस्टेंट हर्ष ने मंच पर एक भक्ति गीत परफॉर्म किया. इतना ही नहीं, जेटशेन की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस होकर अमित त्रिवेदी ने मंच पर उनके साथ ‘परेशान’ गाने की रिक्वेस्ट भी की.

जीते 10 लाख रुपये

इस जीत से उत्साहित होकर जेटशेन ने बताया, ‘मेरा सपना सच हो गया है. सच कहूं तो, यह मुकाबला बहुत मुश्किल था, क्योंकि इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स बहुत टैलेंटेड हैं और मैं वाकई शुक्रगुजार हूं कि मुझे उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला. सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 9 में अपने सफर के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मैं अपने सभी मेंटर्स की आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया. एक सिंगर के रूप में मुझे अपनी काबिलियत समझने में मदद की. मैं यहां से अपने साथ ढेर सारी यादें लेकर जा रही हूं और अब मुझे अपनी सिंगिंग के नए सफर का इंतजार है.’सारेगामापा 9 की विनर ने ट्रॉफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये भी जीते हैं.

Tags: Sa Re Ga Ma Pa 9Sa Re Ga Ma Pa L'ill ChampSa Re Ga Ma Pa winnertv gosips
Previous Post

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

Next Post

रिलीज से पहले ‘पठान’ का टशन, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट, शो हाउसफुल

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Pathan

रिलीज से पहले 'पठान' का टशन, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट, शो हाउसफुल

यह भी पढ़ें

Hollywood actor Will Smith shared his scintillating poster

हॉलीवुड अभिनेता  विल स्मिथ ने साझा किया अपना धमाकेदार पोस्टर

21/06/2021
शराब बरामद

20 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

20/11/2020
Pakistan cricket team captain Babar Azam tied the bridge of praise of Virat

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट की तारीफों के बांधे पुल

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version