• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी: बीकेडी कॉलेज में हुए गोलीकांड में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत

Writer D by Writer D
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
BKD College shootout case

BKD College shootout case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय(बीकेडी कॉलेज) में हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यहां नवाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत बीकेडी कॉलेज में कक्षा में घुसकर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक छात्र ने दूसरे को गोली मार दी थी और इसके बाद आरोपी छात्र ने सीपरी बाजार के गोंदू कम्पाउंड में छात्रा को गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं घायल छात्र को उसके परिजन गंभीर हालत में शुक्रवार देर शाम झांसी मेडिकल कॉलेज से दिल्ली सफदरगंज अस्पताल ले गए थे और वहां इलाज के दौरान आज दोपहर में छात्र ने भी दम तोड़ दिया।

यहां मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने भी छात्र की गंभीर हालत के चलते दिमाग में फंसी गोली को निकालने से हाथ खींच लिए थे। करीब 24 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते हुए सफदरगंज अस्पताल में भर्ती घायल छात्र हुकमेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के सीयूजी नंबर पर फोन के द्वारा प्राप्त हुई।

आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं विद्यार्थी व बुद्धिजीवी : प्रतिभा पाटिल

यहां मेडिकल कॉलेज में उसकी गंभीर हालत और पूरे सिर समेत चेहरे पर सूजन आ जाने के चलते चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकालने से परहेज किया था जबकि गोली लगने से बीते रोज ही छात्रा कृतिका को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया था। इस प्रकार विद्या के मंदिर से शुरु हुआ खूनी खेल का सफर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में थमा।

गौरतलब है कि राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले बुन्देलखंड महाविद्यालय (बीकेडी कॉलेज) में एमए मनोविज्ञान के छात्र मंथन सिंह सेंगर ने उसी कॉलेज और उसी की कक्षा में पढने वाले अपने साथी छात्र हुकमेंद्र को शुक्रवार की दोहपर पीछे से सिर पर गोली मार दी थी। कक्षा में अपने साथी को मौत के मुंह में पहुंचाकर वह भागकर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चाणक्यपुरम जा पहुंचा और वहां छात्रा कृतिका त्रिवेदी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी।

विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान एयर इंडिया विमान मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त

गोली कृतिका के गले में लगी थी। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित किया गया था जबकि हुकमेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर इस गोलीकांड को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे मंथन को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किये गये थे। आज घायल हुकमेन्द्र की भी जीवनलीला समाप्त हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

बीते रोज हुए दोहरे हत्याकांड के चलते पुलिस व प्रशासन ने बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं 22 फरवरी तक महाविद्यालय को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। मामले में चारों ओर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Tags: BKD college shootoutcrime newsJhansi newsup news
Previous Post

आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं विद्यार्थी व बुद्धिजीवी : प्रतिभा पाटिल

Next Post

यूपी में अबतक मिले 4.68 लाख करोड़ निवेश, तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
Invest UP

यूपी में अबतक मिले 4.68 लाख करोड़ निवेश, तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार ने लाल निशान पर लगाया गोता, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

20/06/2024
KGF 2

KGF-2 का इंतजार हुआ खत्म, सामने आई रिलीज होने की नई तारीख

23/08/2021
India Australia Test Series

अभ्यास मैच में दूसरा दिन चमके ॠषभ पंत और हनुमा विहारी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version