• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झारखंड की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान, नीति आयोग की प्रतियोगिता में बनी टॉपर

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, झारखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के गढ़वा की बिटिया ने नीती आयोग (NITI Aayog) की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पहला स्‍थान हासिल किया है। नीति आयोग ने आजादी के अमृत महोत्‍सव के मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें अंजलि ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने झारखंड स्‍थापना दिवस के मौके पर उन्‍हें सम्‍मानित किया। अब वह दुबई की यात्रा पर जाएंगी और वहां की संस्‍कृति, रहन-सहन और भाषा आदि को नजदीक से जानने की कोशिश करेंगी।

पिछले एक पखवाड़े से जिले में आयोजित हो रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर नीति आयोग के निर्देश पर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन ने 13 नवंबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस निबंध प्रतियोगिता में रंका आरके प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा अंजलि कुमारी ने पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था।

अब नीति आयोग अंजलि को दुबई की यात्रा पर भेजेगा, ताकि वे वहां की संस्कृति, रहन-सहन और शिक्षा को करीब से देख सकें और भारत लौटकर यहां के लोगों को उसके बारे में बता सकें। बता दें कि नीति आयोग ने देश भर के 112 जिलों में निबंध प्रतियोगिताओं को आयोजन किया था। इसमें संबंधित जिले में शीर्ष पर रहने वाले को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा।

जाकिर नाइक के NGO पर बढ़ी सख्ती, गृह मंत्रालय ने 5 साल बैन और बढ़ाया

बता दें कि निबंध प्रतियोगिता में टॉप रहीं अंजलि को झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर छात्रा अंजलि ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता में वह शामिल हुई थीं और उन्‍होंने पहला स्‍थान हासिल किया था। अब वह दुबई जाएंगी।

वहीं, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा ऐसे कई मौके पर छात्र-छात्राओं को विदेश भेजा गया है, ताकि वे वहां की शिक्षा और संस्कृति को करीब से देख सकें। उन्होंने कहा कि गौरव की बात यह है कि उनके विधानसभा क्षेत्र रंका से एक छात्रा निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त कर दुबई जा रही हैं।

Tags: Education Newsessay compitionJharkhand newsniti ayog
Previous Post

कोहली के रेस्तरां में समलैंगिकों को नहीं दी एंट्री, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Next Post

आज यूपी को मिलेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का तोहफा, जानिए इसकी खासियत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Purvanchal Expressway

आज यूपी को मिलेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का तोहफा, जानिए इसकी खासियत

यह भी पढ़ें

akhand,अखंड

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद हुआ ‘अखंड’, 2 आरोपी गिरफ्तार

30/04/2022
8 month baby caught in second wave of covid-19, know the whole matter

कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आया 8 महीने का बच्चा, जाने पूरा मामला

16/04/2021
Woolen Clothes

कपड़ों में निकल आएं हैं रोएं, तो इन टिप्स से करें साफ

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version