• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4G  डाउनलोड स्पीड में जियो नंबर वन, अपलोड में वोडाफोन अव्वल

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider
0
jio 4G

jio 4G

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर अपना जलवा बनाये रखा है जबकि अपलोड में वोडाफोन आइडिया अव्वल है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई) के दिसंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.2 एमबीपीएस मापी गई। पिछले दो माह से रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20 एमबीपीएस से अधिक बनी हुई है।

पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है।

राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों को ‘विशेष’ प्रार्थना

ट्राई के अनुसार दिसंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई । एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड नवंबर के 8.0 एमबीपीएस के मुकाबले दिसंबर में 7.8 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से भी आधिक रही।

वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने हालांकि अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है।वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में पिछले माह के मुकाबले मामूली अंतर देखने को मिला। जहां वोडाफोन की स्पीड नवंबर के मुकाबले दिसंबर में भी जस की तस 9.8 एमबीपीएस रही वहीं आइडिया की स्पीड नवंबर के 8.8 एमबीपीएस से बढ़कर दिसंबर में 8.9 एमबीपीएस जा पहुंची। वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड दिसंबर में एयरटेल से कुछ अधिक रही पर जियो के मुकाबले आधी से भी कम मापी गई।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन

दिसंबर में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। नवंबर में भी वोडाफोन की स्पीड 6.5 एमबीपीएस ही थी। दूसरे नंबर पर आइडिया रहा, उसकी अपलोड स्पीड 6.0 एमबीपीएस रही। वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल की दिसंबर माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 3.8 और 4.1 एमबीपीएस नापी गई।

ट्राई औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

गौरतलब है कि नए वर्ष से रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिये सभी नेटवर्स पर फ्री वॉयस कॉलिंग वाली सुविधा फिर से शुरू कर दी है।

Tags: Jio 4G
Previous Post

राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों के लिए ‘विशेष’ प्रार्थना

Next Post

UP Board: कल से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, अप्रैल-मई में हो सकती है 10वीं-12वीं के एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post

UP Board: कल से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, अप्रैल-मई में हो सकती है 10वीं-12वीं के एग्जाम

यह भी पढ़ें

Dead Body

पुआल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में महिला की मौत, तीन घायल

27/12/2020
Salman Rushdie

लेखक सलमान रुशदी की चली गई एक आंख की रोशना, हाथ भी हुआ खराब

23/10/2022
कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का निधन

कांग्रेस सांसद वसंत कुमार का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया, कल होगा अंतिम संस्कार

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version