• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनडीए में जीतन राम मांझी की एंट्री, लोक जनशक्ति पार्टी उठा सकती है ये बड़ा कदम

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एनडीए NDA

एनडीए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की एंट्री लगभग तय है। मांझी के अपेक्षित प्रवेश ने राजग गठबंधन के एक अन्य घटक लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर बेचैनी बढ़ा दी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने ढूढ़ी कोरोना महामारी की काट, डिजिटल मोड में कराएगा परीक्षा

लोजपा ने अगले सप्ताह अपने राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड) के साथ लोजपा के बिगड़ते संबंधों के संकेत के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सात सितंबर को बोर्ड की बैठक के एजेंडा में मुख्य मुद्दा यह है कि क्या जद (यू) के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारना है?

चिराग पासवान नीत पार्टी ने अब तक भाजपा पर निशाना साधने से परहेज किया है। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की है, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ उसके तेवर हमलावर रहे हैं।

भारत की ड्रैगन के खिलाफ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, PUBG समेत बैन 118 चाइनीज ऐप की देखें लिस्ट

एक लोजपा नेता ने कहा कि हम निश्चित रूप से उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं। जहां जद (यू) चुनाव लड़ेगी। पासवान ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि उनकी पार्टी उचित समय पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान अपनी पार्टी को चुनाव के लिए तैयार करने पर है। मेरी पार्टी के हित में जो भी निर्णय लिए जान हैं, उचित समय पर लिए जाएंगे।

इस बीच मांझी के नेतृत्व वाली पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) राजग में शामिल हो जाएगा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मांझी नीतीश कुमार से मिलते रहे हैं जिन्होंने अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी को सत्तारूढ़ गठबंधन में लाने में अहम भूमिका निभायी है। राजग के एक अन्य प्रमुख घटक भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि कुमार गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

‘फूट डालो राज करो’ नीति से कांग्रेस पहले भी जीती और अब भी जीतेगी ‘

लोजपा और जद (यू) के संबंध लंबे समय से मधुर नहीं रहे हैं। मांझी की पार्टी के राजग में शामिल होने से लोजपा और जद (यू) के बीच तकरार बढ़ गयी है। लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान मोदी सरकार में मंत्री हैं। पासवान की ही तरह मांझी अनुसूचित जाति से आते हैं और राज्य में अपने को दलित नेता के रूप में पेश करने के लिए वह लोजपा नेतृत्व पर हमला करते रहे हैं।

हालांकि उनका चुनावी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उनकी पार्टी 2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सहयोगी के रूप में केवल एक सीट जीत सकी थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी राजद-कांग्रेस की थी लेकिन उसे कोई सीट नहीं मिल सकी।

लोजपा का मानना ​​है कि कुमार राजग में मांझी को इसलिए लेकर आए हैं ताकि उस पर निशाना साधा जा सके। भाजपा ने दोनों दलों के झगड़े में पक्ष लेने से अब तक इनकार किया कर दिया है और उसने मतभेदों को बहुत तवज्जो नहीं दिया है।

Tags: Bihar Assembly Electionschief minister nitish kumarChirag paswanformer Chief Minister Jitan Ram ManjhiLJPNDANeet PartyUnitedएनडीएराजगलोजपा
Previous Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने ढूढ़ी कोरोना महामारी की काट, डिजिटल मोड में कराएगा परीक्षा

Next Post

PUBG समेत बैन ऐप फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना होगा ये बड़ा नुकसान

Desk

Desk

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
PUBG समेत बैन ऐप तुरंत करें डिलीट Immediately delete ban app including PUBG

PUBG समेत बैन ऐप फोन से तुरंत करें डिलीट, वरना होगा ये बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें

firecracker explosion

पटाखों में विस्फोट से दहला गांव, 50 मीटर दूर गिरा मलबा

11/09/2022
rajasthan police bharti 2020

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 केंद्र के जिले की सूचना जारी

25/10/2020
kidnapped

मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version