• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानिए पूजा विधि

Writer D by Writer D
17/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jitiya Vrat

Jivitputrika vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतान की प्राप्ति के लिए जितिया का व्रत (Jitiya Vrat) महिलाएं रखती हैं। इसके साथ ही बच्चों की लंबी उम्र के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। इस व्रत को मुख्य रूप से यूपी, बिहार के साथ ही झारखंड की महिलाएं रखती हैं, जिसमें भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है।

आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया का व्रत (Jitiya Vrat) किया जाता है। मान्यता है कि इस इस व्रत को करने से निसंतान दंपत्तियों के घर में किलकारी गूंजने लगती है। इसी वजह से इस व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत और जिउतिया व्रत भी कहा जाता है।

इस व्रत को यूपी, बिहार और झारखंड की महिलाएं करती हैं। यह व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि इस दौरान महिलाएं निर्जला रहती हैं। इसके साथ ही भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास बताते हैं कि मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से माताओं की गोद भर जाती है।

वहीं, जिन माताओं की संतान हैं, उन पर कोई कष्ट न आए। संतान से अलगाव का दुख नहीं सहना पड़ता है। बच्चों की उम्र लंबी रहे, इसके लिए भी महिलाएं इस व्रत को निर्जला रखती हैं।

25 सितंबर को रखा जाएगा व्रत (Jitiya Vrat) 

पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि अष्टमी तिथि 24 सितंबर 2024 को मंगलवार की रात 12 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी। अष्टमी तिथि 25 सितंबर 2024 को यानी बुधवार को दोपहर 12.10 तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर जितिया व्रत 25 सितंबर को ही करना शुभ रहेगा।

इस दिन वरियान योग रहेगा। लग्न मुहूर्त सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक रहेगा और चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:48 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.12 मिनट तक है।

सूर्यदेव की होती है पूजा

जितिया व्रत (Jitiya Vrat) के दिन सुबह दैनिक नित्यकर्म करने के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। उसके ऊपर थाली में सूर्य भगवान की मूर्ति रखकर दूध और जल से उनका अभिषेक करें।

इसके बाद धूप-दीप दिखाकर उन्हें अक्षत चढ़ाएं। इसके साथ ही निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की मनोकामना कहें और जिन महिलाओं की संतान हैं, वे अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना करें। इसके साथ ही महिलाएं बच्चों पर भविष्य में आने वाले दुखों, संकटों को दूर करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

संकल्प लेने के बाद जितिया व्रत की कथा सुनें। इसके बाद आरती करें और फल, मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा को पूर्ण करें। अगले दिन सुबह व्रत का पारण करें।

Tags: jitiya vratJitiya Vrat 2024jitiya vrat importancejitiya vrat katha
Previous Post

अनंत चतुर्दशी पर आज करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजा-विधि और कथा

Next Post

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये चाइनीज रेसिपी, चाय के साथ उठाएँ लुत्फ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Spring Roll

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये चाइनीज रेसिपी, चाय के साथ उठाएँ लुत्फ

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी कल सिधौली में करेंगे विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण

28/09/2021
Holika Dahan

होलिका दहन की आग में अर्पित किया जाता है कच्चा सूत, जानिए इसका कारण

16/03/2024
Pakistan navy

नौसेना वाहनों पर हुए हमले में दो जवानों की मौत, एक अन्य घायल

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version