• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी समारोह में पत्रकार को वेटरों ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
08/02/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Murder

Journalist murdered by waiters at wedding ceremony

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक शादी समारोह में कथित पत्रकार की पीट-पीट कर हत्या (Murder)  कर दी गई। जनपद के बिल्हौर के ककवन रोड स्थित अर्पित गेस्ट हाउस में सोमवार रात वेटरों से गर्म खाना मांगने को लेकर दूल्हे के चचेरे भाई रावतपुर के गणेशनगर निवासी स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि (41) का विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए वेटरों ने उनकी कलछुल और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटी मिली हैं। स्वतंत्र कुशवाहा एक टीवी चैनल के कैमरामैन थे। परिवार में पत्नी अंजू और तीन बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को स्वतंत्र चाचा श्रीराम उर्फ गुड्डू के बेटे मनीष की बरात में शामिल होने के लिए बिल्हौर गए थे।

देर रात जयमाल के बाद स्वतंत्र ने वेटरों से गर्म खाने की फरमाइश की। रात ज्यादा होने और हलवाई के जाने की बात कहकर वेटरों ने गर्म खाना देने से इनकार किर दिया। इसी बात को लेकर स्वतंत्र का वेटरों से विवाद हो गया।

आरोप है कि इससे नाराज वेटरों ने उनपर कलछुल और लाठी से हमला कर दिया। सिर पर हुए कई वारों से स्वतंत्र वहीं गिर पड़े और मौत हो गई। स्वतंत्र के छोटे भाई आशीष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्वतंत्र के परिवार में पत्नी अंजू व तीन बच्चियां हैं। एक पांच साल, दूसरी डेढ़ साल, तीसरी तीन माह की है। मृतक मुनि, ऋषि और आशीष में बीच का था। एसीपी आलोक सिंह ने बताया कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

गेस्ट हाउस संचालक सोहम प्रकाश उर्फ बबलू कटियार ने बताया कि कसबे के सिंहवाहिनी लक्ष्मीबाईनगर निवासी बाल किशन कुशवाहा की बेटी काजल की गेस्ट हाउस में शादी थी। बरात रावतपुर से आई थी। देर रात बरात पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। तभी गेस्ट हाउस के बाहर नशे में धुत कुछ लोगों की स्वतंत्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत होने के बजाय बढ़ता चला गया।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

कोर्ट में पेश हुए लड्डू गोपाल, जज बोले- अगली डेट पर इनको….

Next Post

कल से इन पांच रूटों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश पर भी ओग प्रतिबंध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Traffic Diversion

कल से इन पांच रूटों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश पर भी ओग प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

PM Modi in Mau

सपा-कांग्रेस ने पूर्वांचल को माफिया का क्षेत्र बना दिया था: पीएम मोदी

26/05/2024
Dead Bodies

ट्रांसफार्मर ब्लाॅस्ट, इलाज के दौरान घायल की मौत

23/10/2021
CM Dhami inaugurated the Kumaon Dwar Festival in Haldwani

मुख्यमंत्री ने कहा — युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सार्थक प्रयास है कुमाऊं महोत्सव

14/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version