• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट में पेश हुए लड्डू गोपाल, जज बोले- अगली डेट पर इनको….

Writer D by Writer D
08/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Laddu Gopal

Laddu Gopal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान शाही ईदगाह मामले में मंगलवार को मथुरा कोर्ट में वादी के रूप में भगवान (Laddu Gopal ) को कोर्ट में हाजिर किया गया। कोर्ट ने 23 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान दाखिल वाद में 6 नंबर पर वादी बनाए गए भगवान केशव देव को गैर हाजिर माना था। गैर हाजिर होने की एवज में कोर्ट में दाखिल किए गए वाद में अन्य वादी भगवान की प्रतिमा ले कर कोर्ट पहुंचे थे।

मंगलवार को मथुरा में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद संख्या 12/2023 में सुनवाई थी। इस मामले में 6 वादी हैं। जिसमें छठवें वादी के रूप में भगवान केशव देव (Keshav Das) को भी वादी बनाया गया था।

इसी वाद में सुनवाई के दौरान मंगलवार को भगवान की प्रतिमा को लेकर अन्य वादी कोर्ट पहुंचे और कोर्ट के समक्ष भगवान ने हाजिरी लगाई। अदालत ने भगवान की उपस्थिति को स्वीकारा और अगली तारीख पर उनको न लाने के आदेश दे दिए।

इस मामले में कोर्ट द्वारा अगली तारीख पर भगवान को न लाने के आदेश देने के बाद अब भगवान के सखा के रूप में अन्य वादी हाजिर होंगे। बता दें, वाद संख्या 12/2023 में भगवान सहित 6 वादी बनाए गए हैं।

वाद संख्या 12/2023 में 6 वादी हैं, जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवाजन सभा, बिजनौर निवासी अनिल कुमार पांडे, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी, सत्यम शर्मा और ठाकुर केशव देव जी महाराज हैं।

क्या है श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विवाद काफी पुराना है। मथुरा का ये विवाद कुल 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक से जुड़ा है। गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ जमीन का मालिकाना हक है जबकि ढाई एकड़ जमीन का मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है।

RBI ने लगातार छठी बार बढ़ाया रेपो रेट, जानें अब कितनी देनी होगी EMI

हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया ढांचा बताता है और इस जमीन पर भी दावा किया है। हिंदू पक्ष की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और ये जमीन भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को देने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद हाईकोर्ट भी पहुंच गया था।

Tags: mathura newsshrikrishna janmbhumiup news
Previous Post

RBI ने लगातार छठी बार बढ़ाया रेपो रेट, जानें अब कितनी देनी होगी EMI

Next Post

शादी समारोह में पत्रकार को वेटरों ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Murder

शादी समारोह में पत्रकार को वेटरों ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

UPITS: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

24/09/2026
दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला

दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- गुरु गोरखनाथ के नाम को किया कलंकित

03/10/2020
Murder

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version