• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवभूमि में गूंजी नड्डा की दहाड़, बोले- कांग्रेस राज में थी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति

Writer D by Writer D
04/04/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
JP Nadda

JP Nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि मैं भी पहाड़ से आता हूं। 1993 में मैं विधायक बना था। उस समय खंड विकास अधिकारी मेरे पास आया करता था और कहता था, नड्डा जी आपको एक खुशखबरी सुनानी है और बोला कि आपको इस वर्ष दो इंदिरा आवास योजना के घर मिले हैं एक पंचायत में, बताइए किसको दूं मैं। कांग्रेस राज में ऐसे ही एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति थी। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने चार करोड़ पक्के मकान बनवाए हैं।

…जब सुबह उठ पैदल जंगल की ओर निकल जाती थीं महिलाएं

नड्डा (JP Nadda)  ने पिथौरागढ़ में जनसभा में महिलाओं से कहा कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि आप लोग सुबह पांच बजे उठ जाया करती थीं। जंगलों में जाया करती थीं। लकड़ी काटकर लाया करती थीं और लकड़ी काटकर, सूखाकर चूल्हा जलाया करती थीं। 200 सिगरेट के बराबर अपने फेफड़े में धुआं लेती थीं और फूंकनी से फूंक-फूंक कर चूल्हा जलाती थीं। क्या यह सच है कि नहीं कहकर महिलाओं से जवाब मांगा तो हां की आवाज आई।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने लकड़ी से चूल्हे से महिलाओं को मुक्त कर दिया है और उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ गैस के कनेक्शन दिए। उसमें एक लाख गैस कनेक्शन उत्तराखंड में दिए गए।

…जब नड्डा बोले- ओ भाई मेरी बात भी सुन लो और गांव-गांव जाकर बताओ

गर्मियों में विधायक होने के नाते मुझे घूमना मुश्किल हो जाता था। किसी गांव में जाओ तो महिलाएं पूछती थीं कि अब आया तू देख मेरे सर का हाल। बाल्टी उठाकर तीन-तीन किलोमीटर मैं पैदल नीचे जाती हूं, पानी लाती हूं, दिन के तीन घंटे निकल जाते हैं, तब जाकर घर में पानी देखती हूं। यह कहानी उत्तराखंड की थी कि नहीं थी कहकर लोगों से पूछा तो हां की आवाज आई। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 11 करोड़ 1330 लाख लोगों को हर घर नल से जल पहुंचा दिया है। उत्तराखंड में 12 लाख घरों तो पिथौरागढ़ में दो लाख 40 हजार घरों में नल से जल पहुंचाया है।

पहले शौच के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार करती थीं महिलाएं-

पहले महिलाएं शौच के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार करती थीं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने 11 करोड़ इज्जत घर बनाए। पांच लाख 30 हजार इज्जत घर बनवाए हैं। अब कोई भी बाहर शौच करने नहीं जाता।

मोदी ने हर गरीब को दी पांच लाख की स्वास्थ्य सुविधा-

देश में 40 प्रतिशत गरीबों की आबादी है। ऐसे 55 करोड़ गरीब लोगों प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ष कभी भी किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की व्यवस्था की है। आज कोई गरीब ऐसा नहीं है, जिसका बीमारी में इलाज नहीं हो रहा है। जबकि पहले कांग्रेस सरकार के पास पैसा ही नहीं होता था।

किसी ने सोचा नहीं होगा, पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज खुलेगा-

आज स्वास्थ्य बजट 250 से 500 करोड़ हो गया। किसी ने कभी सोचा था कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज खुलेगा, लेकिन आज मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। उसी तरीके से पेयजल के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। मनरेगा में 64 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। मोदी ने धामी को 41 हजार करोड़ रुपये सेंट्रल फंड दिया और विकास किया है।

Tags: JP naddalok sabha elections 2024National newsUttarakhand News
Previous Post

…जब नड्डा बोले- ओ भाई मेरी बात भी सुन लो और गांव-गांव जाकर बताओ

Next Post

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

CM Dhami ने रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

02/11/2026
उत्तराखंड

खटीमा में शिक्षा को नई उड़ान, सीएम धामी ने किया आधुनिक मॉडल स्कूल का लोकार्पण

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
पंजाब

पंजाब की 37.43 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1,291 करोड़, CM मान ने जारी की सम्मान राशि

02/11/2026
Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस झूठ और लूट की जननी, कांग्रेसियों का राम ही निकल गया: सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

Gangster Raju Thet

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

03/12/2022
akhilesh yadav

अखिलेश यादव के नाम पर ट्वीट हुआ फर्जी बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

27/07/2021
CM Vijay

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version