• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की । तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गीता प्रेस का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। इसके बाद जेपी नड्डा चंपा देवी पार्क में होने वाले बूथ सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां वह 28 हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा तैयारियों के लिए जीत का मंत्र देंगे। तत्पश्चात वनटांगिया गांव रजही का दौरा करेंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों का विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्र के सांसद, विधायक, क्षेत्र और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 44 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने कम से कम 55 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को कामयाबी हासिल हुई थी, वहां इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

भाजपा को प्रजातंत्र पर विश्वास है, विपक्ष को सिर्फ परिवार पर विश्वास हैं : नड्डा

सम्मेलन में जय प्रकाश निषाद, कामेश्वर सिंह, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद हरीश द्विवेदी, विजय दुबे, प्रवीण निषाद, रमापति राम त्रिपाठी, विश्वजितांशु सिंह आशु, अनूप गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मस्त, पुष्पदंत जैन, सीताराम जायसवाल, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, चंदन आर्य, केएम मझवार, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सांसद कमलेश पासवान, शिव प्रताप शुक्ला, विवेक ठाकुर, जगदंबिका पाल मौजूद हैं।

Tags: gorakhpur newsjp nadda in gorakhpurup government newsup news
Previous Post

शादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

Next Post

एसपी ऑफिस में युवक ने पिया जहर, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Poisonous

एसपी ऑफिस में युवक ने पिया जहर, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026

उत्तराखंड 2025 तक बनेगा देश का अग्रणी राज्य : सीएम धामी

24/04/2022
श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर Krishna-Temple-Mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से ईदगाह हटाने की याचिका मथुरा कोर्ट ने की खारिज

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version