• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘RRR’ की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर ने लिखा खास पोस्ट

Writer D by Writer D
29/03/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। जूनियर एनटीआर (Jr NTR), राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘RRR’ इन दिनों काफी चर्चा में है। हर कोई इस फिल्म और फिल्म के किरदारों के शानदार अभिनय की तारीफ कर रहा है। 25 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

अब इस फिल्म की सफलता को देखते हुए फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के निर्देशक एवं फिल्म के सभी कलाकारों व फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी पोस्ट में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने लिखा-‘मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के लिए जक्कना (राजामौली) का धन्यवाद। आपने सच में मेरे अंदर से मेरी सबसे अच्छी प्रतिभा को बाहर निकाला और मुझे पानी जैसा बहुमुखी महसूस कराया। आपने मुझे एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाया है। मुझे मेरे किरदार और उनके सभी जीवन के हिस्सों में बड़ी आसानी से ढाला।

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

राम चरण मेरे भाई, मैं तुम्हारे बिना आरआरआर में अभिनय की कल्पना नहीं कर सकता… अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका के साथ कोई और न्याय नहीं कर सकता था। आरआरआर ही नहीं बल्कि भीम आपके बिना अधूरा होता।दिग्गज अजय सर के साथ काम करना सम्मान की बात है और मैं इन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा। आलिया, आप एक अभिनय का पावरहाउस हैं औऱ आपने अपनी उपस्थिति से फिल्म में अविश्वसनीय ताकत को जोड़ दिया है। ओलिविया, एलिसन डूडी और रे स्टीवेन्सन भारतीय सिनेमा में आपका स्वागत है। मैं हमारी यादों को हमेशा एक साथ संजो कर रखूंगा। हमारी इस जर्नी में शामिल होकर आरआरआर को न केवल भारत की बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद।’

RRR का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, दूसरे दिन भी की बंपर कमाई

इसके साथ ही जूनियर एनटीआर ने अनुभवी स्क्रिप्ट राइटर विजयेंद्र प्रसाद, निर्माता डीवीवी दानय्या, क्रू टीम का भी आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा-‘ मैं अपने फैंस को दिल की गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं। आपको बिना शर्त प्यार और समर्थन ने मुझे कोविड-19 के सबसे चुनौतीपू्र्ण वक्त में भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित किया। मैं कई और फिल्मों के साथ आप सभी का मनोरंजन करने का वादा करता हूँ।’

फिल्म ‘आरआरआर’ की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। यह फिल्म डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित एवं एसएस राजामौली निर्देशित है।

Tags: bollywood gossipsjr ntrRrrss rajamauli
Previous Post

KGF 2: फिल्म ट्रेलर ने रिलीज होते ही मचाया, 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा व्यूज

Next Post

तेंदुलकर को याद आए शेन वार्न, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Sachin Tendulkar

तेंदुलकर को याद आए शेन वार्न, वीडियो शेयर कर कही ये बात

यह भी पढ़ें

संकल्प पत्र आधारित होगा योगी सरकार का पहला आगामी बजट

28/03/2022
cm yogi

ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से नए केस में आई गिरावट : योगी

15/05/2021
malala

अब हिजाब विवाद में मलाला भी कूदी, बोलीं- मुस्लिम महिलाओं को हाशिये पर जाने से रोकें

09/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version