• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोर्ट में गोली लगने से जज घायल, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मिर्जापुर दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में शुक्रवार शाम को गाउन पहनते समय लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से चली गोली (Firing) से जज तलेवर सिंह घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई। जज खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच के लिए एसपी संतोष मिश्रा ने एडीएम शिव प्रताप शुक्ला और एएसपी सिटी की टीम बनाई है। टीम न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच करेगी।

अपर जिला सत्र न्यायाधीश तलेवर सिंह (50) बुलंदरशहर के रहने वाले है। वह छह जुलाई 2022 को मिर्जापुर जिले में आए हैं। वह कोर्ट नंबर छह में बैठते हैं। उनके पास पॉक्सो एक्ट का अतिरिक्त चार्ज है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जज शाम चार बजे के करीब अपने चैंबर में गाउन बदल रहे थे।

इस दौरान उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर गिर गया। इससे गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे और जज को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सरे से पता चला कि गोली दाहिनी जांघ में फंसी है। डॉ. विकास सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अमित यादव  और एनेस्थिसिया डॉ. नेहा सिंह ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली।

स्वच्छता सर्वेक्षण में उप्र को मिले सर्वोच्च अंक: मुख्य सचिव

एएसपी सिटी और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा शहर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ऑपरेशन के बाद जज को भर्ती कर लिया गया। उनकी स्थिति सामान्य है। जज को शनिवार की सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा।

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि एडीजे तलेवर सिंह के गोली से घायल होने की सूचना मिली। जज के अनुसार गाउन पहनते समय चैंबर में लाइसेंसी रिवॉल्वर गिरने से गोली लगी थी। इसमें न्यायपालिका के साथ मिलकर जांच की जाएगी।

Tags: mirjapur newsup news
Previous Post

स्वच्छता सर्वेक्षण में उप्र को मिले सर्वोच्च अंक: मुख्य सचिव

Next Post

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Next Post
Mauni Amavasya

माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

यह भी पढ़ें

EPFO

जीवन प्रमाण पत्र कभी भी दे सकते हैं पेंशन धारक

04/11/2020
accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक सहित दस घायल

31/05/2021
Road Accident

दो कारों की भीषण टक्कर, धड़ से अलग हो गया युवक का सिर

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version