• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50वें CJI होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, पहली बार पिता के बाद बेटा भी होगा चीफ जस्टिस

Writer D by Writer D
11/10/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Justice DY Chandrachud

Justice DY Chandrachud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी यानी देश के अगले CJI के तौर पर केंद्र सरकार से जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है। परंपरा के मुताबिक, देश के मौजूदा सीजेआई अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने वाला औपचारिक पत्र सरकार को भेजते हैं।

यह एक तरह की परंपरा है, जिसके मुताबिक केंद्र की ओर से औपचारिक आग्रह मिलने पर चीफ जस्टिस अपनी रिटायरमेंट से लगभग महीने भर पहले एक बंद लिफाफे में अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं। हालांकि, चीफ जस्टिस अपने बाद सबसे वरिष्ठ जज के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसके बाद सरकार उनकी नियुक्ति करती है।

चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वह आठ नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के लिए देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा नियम के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ 11 नवंबर को अपने 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे।

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

सुप्रीम कोर्ट में शपथ ग्रहण के दौरान ही स्पष्ट हो जाता है कि कौन चीफ जस्टिस बनेंगे और उनका कार्यकाल कितना होगा। मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक, देश को 2027 में पहली महिला चीफ जस्टिस मिलेंगी। जस्टिस बी वी नागरत्ना महज 27 दिनों के लिए देश के सर्वोच्च न्यायालय का नेतृत्व करेंगी। उनके पिता जस्टिस ईएस वेंकटरामैय्या भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।

जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) के पिता 16वें CJI थे

जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें CJI थे। उनका कार्यकाल 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985 तक यानी करीब 7 साल तक रहा। पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद उसी पद पर बैठेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ पिता के 2 बड़े फैसलों को SC में पलट भी चुके हैं। वह बेबाक फैसलों के लिए चर्चित हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल 9 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2024 तक यानी 2 साल का होगा।

Tags: chief justic of indiajustice DY Chandrachudnational newseSupreme Court
Previous Post

अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह, नम आंखों से लोग कर रहे अंतिम दर्शन

Next Post

योगी सरकार दे रही किन्नर समुदाय को समानता का अधिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
transgender community

योगी सरकार दे रही किन्नर समुदाय को समानता का अधिकार

यह भी पढ़ें

Tata Sierra की धांसू वापसी! लेकिन क्या था वो राज जिसने डुबो दी थी पुराने मॉडल की लुटिया?

Tata Sierra की दमदार वापसी, पुराने मॉडल की नाकामी का क्या था राज?

03/12/2025

डेढ़ अरब की लागत से हमीरपुर में बनेगा फोरलेन का बाईपास

14/03/2022
roof collapse

बारिश में गिरी मकान की छत, दंपती घायल

03/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version