• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आलोक मौर्य का यूटर्न, ज्योति मौर्य के पति इस कदम से सब हैरान

Writer D by Writer D
29/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Jyoti Maurya

Jyoti Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya)  और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। मीडिया के सामने रो-रो कर अपना दुखड़ा बताने वाले आलोक मौर्य ने अचानक यूटर्न ले लिया और पत्नी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) पर लगाए सभी आरोप वापस ले लिए।

आलोक मौर्य के अचानक यूटर्न लेने के बाद अब मीडिया और उनके साथ सहानुभूति रखने वाले आमलोग सवाल पूछे रहे हैं कि आखिर उन्होंने आरोप वापस क्यों लिए ? हालांकि आलोक मौर्य ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

बता दें कि सोमवार को आलोक मौर्य को प्रयागराज के अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश होकर पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ साक्ष्य पेश करने थे लेकिन उन्होंने ठीक इसके विपरीत काम किया.

आलोक मौर्य आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश हुए और जांच कमेटी के दफ्तर में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहने के बाद लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पत्र वापस ले ली.

प्रार्थना सौंपकर बाहर निकले आलोक ने सिर्फ इतना कहा कि शिकायत वापस ले ली है। इसके अलावा वह हर सवाल पर मौन रहे। जांच समिति के अध्यक्ष अमृत लाल बिंद का कहना है कि आलोक ने शिकायत वापस लेने का प्रार्थना पत्र दिया है। रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने भी कुछ बोलने से इन्कार किया। अब ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya)  को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं इस पर भी उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि अफसरों का कहना है कि ज्योति से पूछताछ के लिए कोई आधार नहीं बचा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने पर सरकार लेगी फैसला

पति आलोक के शिकायत वापस लेने के बाद ज्योति मौर्या (Jyoti Maurya)  को फौरी तौर पर भले ही राहत मिल गई हो लेकिन भ्रष्टाचार मामले की जांच कराने को लेकर अंतिम निर्णय शासन को लेना है।

अफसरों के अनुसार जांच कमेटी गठित करने का मुख्य आधार आलोक की शिकायत है। ऐसे में शिकायत वापस लिए जाने के बाद समिति के अधिकार सीमित हो जाते हैं। इसके अलावा किसी राजपत्रित अधिकारी के खिलाफ जांच के लिए हलफनामा के साथ शिकायत आनी चाहिए।

PCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये गंभीर आरोप

आलोक से इस बाबत हलफनामा लिया जाता उससे पहले ही उन्होंने शिकायत वापस ले ली। ऐसे में जांच समिति इसी आधार पर रिपोर्ट सौंपेगी लेकिन ज्योति पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के अलावा कई गंभीर आरोप हैं। यह पूरी बात भी जांच समिति की रिपोर्ट में होगी। ऐसे में भ्रष्टाचार की जांच आगे भी जारी रह सकती है। अफसरों के अनुसार इस पर अंतिम निर्णय शासन को लेना है।

Tags: alok mauryaJyoti Maurya CasePCS Jyoti MauryaPrayagraj NewsSDM Jyoti Mauryaup news
Previous Post

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, चार घायल

Next Post

सपा के इस दिग्गज नेता ने दुनिया को कहा अलविदा, पार्टी में शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Siddaramaiah
Main Slider

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छाेड़ा, डीके शिवकुमार के नाम का किया प्रस्ताव

28/05/2026
Dr. Bashir Badr
Main Slider

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो…’ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल, साहित्य जगत में शोक

28/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सक्रिय सरकार, एके शर्मा के नेतृत्व में तेजी से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

28/05/2026
Next Post
Rampal Yadav

सपा के इस दिग्गज नेता ने दुनिया को कहा अलविदा, पार्टी में शोक की लहर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

CM धामी ने अधिकारियों को गड्ढों, जलापूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण पर करने का दिया निर्देश

07/04/2025
SBI

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! ये मैसेज आने पर करें ये काम

02/04/2022
Alka Yagnik

‘मैं कुछ भी सुन नहीं पा रही…’, अलका याग्निक को हुई ये रेयर बीमारी

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version