• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितरों को प्रिय है ये सब्जी, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
19/09/2024
in Categorized
0
Kaddu

Kaddu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बेहद खास महत्व माना गया है। श्राद्ध हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य किए जाते हैं। माना जाता है कि पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्राद्ध पक्ष में पितरों के प्रसाद में कुछ खास चीजों को बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसमें कद्दू की सब्जी (Kaddu ki Sabji) भी शामिल है। आइए जानते है श्राद्ध में कैसे बनाई जाती है कद्दू की सब्जी।

कद्दू की सब्जी (Kaddu ki Sabji) बनाने के लिए सामग्री

-1/2 किलो कद्दू

-1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना

-1/4 छोटा चम्मच राई

-1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-1/4 छोटा चम्मच हल्दी

-1/4 छोटा चम्मच जीरा

-2-3 हरी मिर्च कटी

-1/4 छोटा चम्मच चीनी

-2 बड़े चम्मच हरी धनिया पत्ती कटी

-3 बड़े चम्मच तेल

-नमक स्वादानुसार

कद्दू की सब्जी (Kaddu ki Sabji) बनाने का तरीका

कद्दू की सब्जी (Kaddu ki Sabji) बनाने के लिए हमेशा पके हुए कद्दू का ही इस्तेमाल करें। कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को काटकर उसके ऊपर का मोटा छिलका चाकू से काटकर हटा दें। इसके बाद कद्दू के छोटे-छोटे टुकड़े करके हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती भी बारीक-बारीक काटकर अलग रख लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। तेल गर्म होने पर उसमें राई, जीरा और मेथीदाना डालकर कुछ सेकंड तक चटकने दें। उसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी डालकर कद्दू के टुकड़े डाल दें।

अब कद्दू को करछी की मदद से अच्छी तरह मसालों के साथ मिला ले। अब कड़ाही को ढककर कद्दू को मीडियम आंच पर 5 मिनट पकने दें।

जब कद्दू पककर नरम हो जाए तो कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद सब्जी को दोबारा ढककर तब तक पकाए, जब तक कद्दू पककर नरम न हो जाएं

आखिर में कद्दू में चीनी और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें। आपका टेस्टी कद्दू (Kaddu ki Sabji) बनकर तैयार है।

Tags: how to make pumpkin puriKaddu ki sabji
Previous Post

नॉनवेज के शौकीन लोग वीकेंड को बनाएं सुपर टेस्टी, ट्राई करें ये रेसिपी

Next Post

वीकेंड बनेगा सुपर टेस्टी, बच्चों को खुश कर देगी ये रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Pasta

वीकेंड बनेगा सुपर टेस्टी, बच्चों को खुश कर देगी ये रेसिपी

यह भी पढ़ें

अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने पैसों की तंगी के चलते की आत्महत्या

07/08/2020
Redmi's Note 10 Ultra will support 5G network on May 26

26 मई को दस्तक देगा रेडमी का Note 10 Ultra, 5G नेट्वर्क को करेगा सपोर्ट

21/05/2021
IMA writes to PM Modi

प्रधानमंत्री की अपील पर भी सियासत

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version