• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुगी बेटे ने की धारदार हथियार से पिता की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे भराला में रविवार देर रात एक पुत्र ने अपने ही पिता की बर्बरता से धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर डाली। बुजुर्ग पिता का शव घर के कमरे में नग्न अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे अभिशांत को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। वहीं बुर्जुग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के भराला गांव में बुजुर्ग विजयपाल की बेटे ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव घर के ऊपर के कमरे में खून से लथपथ मिला।

जानकारी के अनुसार भराला निवासी बुजुर्ग विजय पाल का शव जिस हालत में जमीन पर पड़ा मिला, उसे देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए बेटे अभिशांत को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभिशांत ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर एक फरसा बरामद कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पैसे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है। वहीं एसपी देहात व सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

देर रात गाड़ी रोक कर कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस को अभी तक की जांच में यह जानकारी मिली है कि बेटे ने जमीन बेचने के बाद पिता द्वारा पैसे खर्च करने को लेकर हुए विवाद में हत्या की है। बताया गया कि जमीन बेचने के बाद पिता घर से चला गया था और अब फिर से गांव में आने लगा था। इसको लेकर हुई बैठक में विवाद हुआ और रात में वीभत्स तरीके से बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस के पहुंचने पर पहले तो आरोपी बेटे ने कहा कि रात में उसे बदमाशों द्वारा बंधक बना दिया गया था और उसके पिता की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए खुद पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर ही पूर्व प्रधान के खेत से फरसा बरामद कर लिया।

हैवान बने बेटे ने अपने पिता की हत्या बहुत ही निर्ममता से की है। उसने पिता की गर्दन पर भी फरसे से कई वार किए गए हैं। यहां तक कि पैर और हाथ कटे हुए हैं। यही नहीं, आरोपी बेटे ने पिता के शरीर पर एक भी कपड़ा तक नहीं छोड़ा। इस वारदात को जिसने भी देखा वह यही कह रहा था कि हे भगवान ऐसे बेटे किसी को न दे जो अपने पिता को इतनी बर्बरता से मार दे।

Tags: #UP Crimecity newscrime in meerutfather murder in meerutLatest Meerut News in Hindilatest newsMeerut Hindi Samacharmeerut newsMeerut News in HindiMeerut Policemurder in meerutup newsUttar Pradesh Newsउत्तर प्रदेश समाचारमेरठ न्यूजमेरठ पुलिसमेरठ में क्राइममेरठ में पिता की हत्यामेरठ में हत्यायूपी क्राइमयूपी न्यूजलेटेस्ट न्यूज़सिटी न्यूज
Previous Post

देर रात गाड़ी रोक कर कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

दरोगा के शारीरिक शोषण से त्रस्त महिला ने गंगा में लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
physical abused

दरोगा के शारीरिक शोषण से त्रस्त महिला ने गंगा में लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

गोवा में कोरोना के 215 नए मामलें, रिकवरी दर 93.05 फीसदी पहुंची

28/10/2020
baby

महिला ने दिया चार नवजात बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

14/09/2021
Nitish Cabinet

NDA is Nitish Kumar and Nitish Kumar is NDA, JDU ने बीजेपी को बताया सीएम के मायने

02/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version