• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल पर 9 करोड़ से ज्यादा का हाउस टैक्स बकाया, नगर निगम में सीज किया बैंक खाता

Writer D by Writer D
18/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kalyan Singh Cancer Hospital

Kalyan Singh Cancer Hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल (Kalyan Singh Cancer Hospital) के बैंक खाते को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई हॉस्पिटल पर बकाया गृहकर (हाउस टैक्स) की बड़ी रकम को लेकर की गई है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल पर 31 मार्च 2025 तक 9 करोड़ 2 लाख 2 हजार 339 रुपए की बकाया राशि थी, जिसे चुकाने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

नगर निगम की ओर से नियमानुसार बिल और डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा, अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क किया और बकाया चुकाने की अपील की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद अस्पताल ने अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद नगर निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा।

कानूनी अधिकार के तहत हुई कार्रवाई

नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 509 से 516 तक के अंतर्गत संपत्ति को कुर्क करने का प्रावधान है। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए निगम ने अस्पताल का बैंक खाता सीज कर दिया है। जब तक नगर निगम से अदेयता प्रमाण-पत्र (No Dues Certificate) प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक बैंक से किसी भी प्रकार की रकम निकाली नहीं जा सकेगी।

बीस दिन से सील है आवास विकास के अवध शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम का खाता

जेानल अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले आवास विकास परिषद के अवध शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम का बैंक खाता सीज किया गया था। उस पर 1.61 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। खाता सीज होने के बाद अब आवास विकास परिषद ने सत्यापन को लेकर टीम बनाई है और यह वादा भी किया है कि 31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर दिया जाएगा। जब तक टैक्स जमा नहीं होगा खाता नहीं खेाला जाएगा।

निगम की सख्ती का संकेत

इस मामले ने यह भी दिखाया कि नगर निगम अब बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने को तैयार है। बड़े संस्थानों द्वारा टैक्स नहीं चुकाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रह सकती है।

Tags: Kalyan Singh Cancer Hospitallucknow nagar nigamLucknow News
Previous Post

मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

Next Post

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

यह भी पढ़ें

IED Blast

नौशेरा में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 6 जवान घायल

14/01/2025
CM Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

11/05/2025

किसान, युवाओं और व्यापारियों की समस्याओं को सिर्फ सपा समझती : मुलायम सिंह

04/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version