• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग मां-पिता को घर से निकालने वाले कलयुगी बेटा-बहू को जेल

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
savera yojna

savera yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश सरकार की बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही ‘सवेरा योजना’ का बड़ा असर कानपुर में देखने को मिला है। यहां पर एक बुजुर्ग दम्पति को कलयुगी बेटे-बहू ने उनके ही घर से निकाल दिया था। इस मामले की जानकारी पर पुलिस आयुक्त ने न सिर्फ बुजुर्ग दम्पति को उनका हक दिलाया बल्कि बेटे-बहू के खिलाफ कानून कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस आयुक्त द्वारा बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने की काफी चर्चा हो रही है।

कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण की छवि एक सख्त अफसर के रूप में जानी जाती है। लेकिन इस बार कानपुर के पुलिस कमिश्नर का नये कार्य की चर्चा पूरे शहर में है। इसका उदाहरण कानपुर में उस वक्त देखने को मिला जब जनपद के चकेरी इलाके के जेके कालोनी निवासी बुजुर्ग अनिल कुमार शर्मा को उनकी पत्नी समेत उनके ही बेटे-बहू ने घर से निकाल दिया।

बुजुर्ग दम्पति को घर से निकालने की शिकायत जब पुलिस आयुक्त को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुजुर्गों के लिए उनके अधिकार के लिए चलाई जा रही ‘सवेरा योजना’ के तहत उनका अधिकार दिलाए जाने की कार्यवाही शुरू की और उन्हें घर से बाहर निकालने वाले बेटे-बहू को सबक सिखाया।

पुलिस आयुक्त खुद लेकर पहुंचे घर

आरोप है कि बेटे और बहू ने अपने बूढ़े मां-बाप को विवाद के बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया था। थाने और चौकी में चक्कर लगाकर परेशान हुए बुजुर्ग दम्पति ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिस पर वह खुद बुजुर्ग दम्पति को लेकर उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने बुजुर्ग दम्पति को उनके घर पहुंचाया और मारपीट करने के आरोप के चलते उन्होंने बेटे और बहू को गिरफ्तार करा कर शांतिभंग की कार्रवाई कराई। इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्ग दम्पति की सुरक्षा के लिए उनके घर पर फोर्स भी तैनात की है।

कमरों के ताले खुलवाकर दिलाया अधिकार

बुजुर्ग दम्पति को पीटकर घर से निकालने के बाद बेटे और बहू ने उनका सामान समेट कर कमरों में अपने ताले डाल दिए थे। पुलिस कमिश्नर जब घर के अंदर बुजुर्ग दम्पति संग पहुंचे, तो कमरे में ताले बंद देखें। पूछने पर बुजुर्ग दम्पति ने उन्हीं के कमरे होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने बहू से दोनों कमरों के ताले खुलवाये। वहीं उन्होंने बुजुर्ग दम्पति को घर में रहने की बात कहते हुए अपना नम्बर दिया और दोबारा परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने की बात कही है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों के लिए अपनों द्वारा घर से निकालने वालों के खिलाफ ‘सवेरा योजना’ के तहत उनका अधिकार दिलाए जाने की शुरूआत की थी। इस योजना का कानपुर कमिश्नरेट में बेहतरी से लागू कराते हुए बुजुर्गों का सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त असीम अरुण बखूबी भूमिका अदा कर रहे हैं, इसको लेकर उनकी काफी सराहना की जा रही है। उन्होंने बुजुर्गों को घर से निकालने वाले बहू-बेटे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए तीन की न्यायिक हिरासत में भेजकर ऐसा करने वालों के खिलाफ एक नजीर पेश की है।

Tags: kanpur newssavera yojna
Previous Post

चोरी छुपाने को प्रधान ने खुद रचा था अपहरण का नाटक, गिरफ्तार

Next Post

बाहुबली अनुपम की बढ़ी मुश्किलें, गैर जनपद की जेल में जाना तय

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post
Fatehgarh Jail Violence

बाहुबली अनुपम की बढ़ी मुश्किलें, गैर जनपद की जेल में जाना तय

यह भी पढ़ें

terror tunnel

सुरंगे ही बनेंगी आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचने का जरिया

13/01/2021
टीम इंडिया का ऐलान

Ind vs Eng : टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-हार्दिक पंड्या की वापसी

19/01/2021
Police Encounter

पुलिस व गौ-तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version