• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दमदार रोल में नजर आएंगी कंगना रणौत, इस दिन रिलीज होगी ‘तेजस’

Writer D by Writer D
05/07/2023
in मनोरंजन
0
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंगना रणौत (Kangana Ranaut) को सिनेमा की बोल्ड बाला कहा जाता है। वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री देश में चल रहे जरूरी मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। हाल ही में कंगना रणौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी साथ नजर आए थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में अभिनेत्री की आने वाली फिल्म तेजस से उनका एक नया लुक जारी किया गया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी पता चल गई है।

कंगना रणौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी एक के बाद एक फिल्मों के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। बीते कुछ समय पहले उनकी बहुचर्चित फिल्म इमरजेंसी का टीजर रिलीज हुआ था। इमरजेंसी का टीजर बहुत ही शानदार है। फैंस को यह खूब पसंद आया है। अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म तेजस से अपना लुक जारी किया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसका निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी। यह परियोजना अपनी घोषणा के बाद से ही फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा और उत्साह पैदा कर रही है।

72 Hoorain की जेएनयू में हुईं स्क्रीनिंग, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

कंगना ने ट्विटर पर फिल्म से अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह वायुसेना के पायलट के रूप में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है और इसका मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा कंगना रणौत के पास इमरजेंसी भी है। इस फिल्म में कंगना रणौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Tags: bollywood gossipsKangana Ranauttejas movie
Previous Post

72 Hoorain की जेएनयू में हुईं स्क्रीनिंग, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

Next Post

CA इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरबोर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
Next Post
CA Foundation Result

CA इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरबोर्ड

यह भी पढ़ें

Aamir Khan

‘फिदाई’ के गानों पर फिदा हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट, खास अंदाज में की तारीफ

28/02/2021
Molests

महिला आरक्षी ने दारोगा पर लगाया छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

13/08/2022

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का रेट

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version