• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना को समन, एक्ट्रेस ने कहा- गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी

Writer D by Writer D
02/02/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Kangana Ranaut-javed akhtar

Kangana Ranaut-javed akhtar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जावेद अख्तर की ओर से दायर किए गए मानहानि केस में कोर्ट से मिले नोटिस की खबर पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, ‘गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी… मजा आएगा।’ कंगना रनौत ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर अपने विरोधियों की तुलना गीदड़ से की है और खुद को शेरनी करार दिया है। बीते साल दिसंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने जुहू पुलिस को आदेश दिया था कि वह जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस में जांच करे।

सोमवार को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी। इसमें पुलिस का कहना था कि जावेद अख्तर की ओर से कंगना के खिलाफ दायर शिकायत पर और जांच किए जाने की जरूरत है।

कश्मीरा ने मोनोकिनी में करवाया बोल्ड फोटोशूट, फैंस बोले- आग लगा दी

इस पर मजिस्ट्रेट आर.आर. खान की कोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है। गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कंगना रनौत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर आधारहीन टिप्पणियां की हैं और उन्हें दरबारी बताया है। जावेद अख्तर ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत की इन टिप्पणियों के चलते उनकी प्रतिष्ठा कमजोर हुई है।

कंगना रनौत अकसर ही यह आरोप लगाती रही हैं कि बॉलीवुड में माफिया सक्रिय है और वह हमेशा उन्हें टारगेट करता रहता है। यही नहीं उनका कहना था कि सुशांत सिंह राजपूत भी इसी सिंडिकेट से पीड़ित थे और इनके चलते ही उनकी मौत हुई। बीते महीने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक बार फिर से कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि इंडस्ट्री के ताकतवर लोगों ने उनका उत्पीड़न किया था। कंगना ने लिखा था कि यह मेरी गलती थी कि मैंने सुशांत सिंह राजपूत को इतना मजबूत समझा था कि वह इन लोगों से निपट लेंगे।

कंगना रनौत ने बहन रंगोली को गिफ्ट में दिया आलीशान घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कंगना रनौत ने लिखा था, ‘प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुम्हें बैन किया, उत्पीड़न किया। सोशल मीडिया पर कई बार तुमने हेल्प मांगी थी और मुझे दुख है कि मैं ऐसा नहीं कर सकी। मैं सोचती हूं कि काश मैंने यह न सोचा होता कि तुम इन लोगों के उत्पीड़न से खुद ही निपटने में सक्षम हो।’

Tags: javed akhtarJaved Akhtar attacksKangana Ranautkangana tweet
Previous Post

कश्मीरा ने मोनोकिनी में करवाया बोल्ड फोटोशूट, फैंस बोले- आग लगा दी

Next Post

विक्की कौशल को फैन ने दिए समोसे और जलेबी, एक्टर ने कुछ इस तरह जाहीर की खुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
Next Post
Vicky Kaushal

विक्की कौशल को फैन ने दिए समोसे और जलेबी, एक्टर ने कुछ इस तरह जाहीर की खुशी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का किया लोकार्पण

27/10/2022
CM Yogi took a selfie with the child

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, क्या बजट में होंगे फिट?

लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की कीमत लीक

14/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version