• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एक बार फिर, लीकेज सरकार…’, NEET परीक्षा में फिर हुई धांधली पर बोले कन्हैया कुमार

Writer D by Writer D
07/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kanhaiya Kumar

Kanhaiya Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार NEET समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई हैं। इसकी सीधी ज़िम्मेदारी मोदी सरकार की है। अभ्यार्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है। भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा है। हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे NEET व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले हमारे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को न्याय मिले।

NSUI इंचार्ज कन्हैया कुमार ने कहा कि NEET की परीक्षा में फिर से धांधली हुई है। देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिसमें धांधली न हो। उन्होंने कहा कि छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरु कर दिया है कि ‘एक बार फिर, लीकेज सरकार’।

कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद पेपर लीक और धांधली पर कोई बात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि यही हालत रही तो आने वाले दिनों में UPSC की परीक्षा भी ठीक से नहीं हो पाएगी।

कन्हैया कुमार ने कहा कि आप देश के किसी भी स्टूडेंट सेंटर में आत्महत्या की घटनाएं समस्या बन चुकी हैं। पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है, क्योंकि पेपर लीक माफिया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार को कदम उठाना चाहिए। सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, क्योंकि ये देश के भविष्य का सवाल है। NEET और किसी भी अन्य परीक्षा में हुईं धांधली के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी एक उच्च स्तरीय जांच हो।

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार

कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारी मांग है कि NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों की पुनर्समीक्षा की जाए। जो शिकायत कर रहे हैं, उसका समाधान किया जाए। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो और जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोबारा परीक्षा होनी चाहिए।

NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि NEET परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली पर सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि NTA शक के घेरे में है, क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी। फिर परीक्षा में जो स्कोर संभव नहीं था, वे भी छात्रों को मिले। यही नहीं, NEET का रिजल्ट जल्दबाजी में पहले ही रिलीज कर दिया गया, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई। ये सारी बातें NTA पर कई सवाल खड़े करती हैं।

Tags: #NEETdelhi newskanhaiya kumarNational news
Previous Post

अब बकरी के सीने में धड़केगा कृत्रिम दिल, जल्द होगा ट्रायल

Next Post

‘अगली बार आइएगा न, तो …’, नीतीश की इस बात पर मुस्करा उठे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Nitish Kumar

'अगली बार आइएगा न, तो ...', नीतीश की इस बात पर मुस्करा उठे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

bank of baroda

बैंक में नौकरी करने का है सपना, तो यहां करें आवेदन

08/04/2022
smugglers arrested

अमौसी एयरपोर्ट पर दो तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख का सोना बरामद

19/12/2020
The entire family was found dead

जंगल में पेड़ पर लटका मिला ऑटो चालक का शव

18/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version