• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
23/01/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, शिक्षा
0
VC Vinay Pathak

VC Vinay Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक (Vinay Pathak) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी तीन अलग अलग मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी देने वाले ने कुलपति विनय पाठक के साथ पहले अभद्रता की और फिर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति से जुड़ा होने की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

कुलपति विनय पाठक (Vinay Pathak) के खिलाफ कई स्टूडेंट्स पहले मोर्चा खोल चुके हैं। भ्रष्टाचार के मामले में कुलपति विनय पाठक के खिलाफ जांच भी हो चुकी है। छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी डॉ राघवेंद्र ने एक तहरीर कल्याणपुर थाने में दी है। तहरीर में बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक को उनके मोबाइल पर पहले एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुलपति के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, ये 3 बड़े नाम भी निशाने पर

जब कुलपति ने फोन काट दिया तो धमकी देने वाले ने दो अन्य मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके फिर से फोन किया और धमकी दी। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सबसे पहले तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उन सभी नंबरों को सर्विलांस पर लिया जाएगा और यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इन नंबरों से फोन किसने किया है।

पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत तो नहीं है। मामला कुलपति से जुड़ा होने की वजह से पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस की जांच उन बिंदुओं पर भी जा सकती है, जिसमें कई स्टूडेंट्स ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोला था। फिलहाल पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। धमकी भरा फोन आने के बाद कुलपति का परिवार चिंता में हैं।

Tags: chatrapati shahuji maharaj universitykanpur newsKanpur UniversityVinay Pathak
Previous Post

सपा के पूर्व विधायक और पत्नी गिरफ्तार, मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी का आरोप

Next Post

लाइव शो के दौरान मोनाली ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, रोकी परफॉर्मेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Monali Thakur

लाइव शो के दौरान मोनाली ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, रोकी परफॉर्मेंस

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

SP leader Sunil Singh

सपा नेता सुनील सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

20/12/2020
Korean Footwear

कोरियन फुटवियर का Gen-Z गर्ल्स में क्रेज बढ़ा, पहली पसंद बने ये ट्रेंडी डिजाइन्स

06/08/2026
road accident

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-टैंकर में भीषण टक्कर, चार की मौत

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version