• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवभक्तों ने निकाली बुलडोजर वाली कांवड़ यात्रा, कांवड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश

Writer D by Writer D
17/07/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, बरेली
0
Kanwar Yatra

Kanwar Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र माह सावन (Sawan) में आस्था के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। डीजे के साथ धूमधाम से शिवभक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) निकाल रहे हैं। बरेली के शाही क्षेत्र में रविवार को एक अनोखी कांवड़ यात्रा देखने को मिली। इस कांवड़ यात्रा में कांवड़िये बुलडोजर पर सवार होकर कांवड़ लेकर गए। इस कांवड़ यात्रा की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

बुलडोजर कांवड़ यात्रा कछला के लिए रवाना

शाही के लमकन गांव से रविवार को अनोखे अंदाज में कांवड़ियों की टोली बुलडोजर पर सवार होकर जल लेने के लिए कछला गंगा घाट रवाना हुई। बुलडोजर पर बैठे कांवड़ियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को विदा किया। कछला गंगाजल लाकर कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बुलडोजर कांवड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आंवला से भी निकली कांवड़ यात्रा

आंवला में सावन माह के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए मोहल्ला घेर सिताबराय से रविवार को कांवड़ियों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ। फूलमालाएं पहना कर लोगों ने कांवड़ियों को विदा किया। कछला घाट से जल भरने के बाद ये लोग हृदेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।

शिवालयों में महादेव के जयघोष की गूंज

सावन (Sawan) के दूसरे सोमवार पर तड़के से ही बरेली के नाथ मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रविवार शाम से ही जलाभिषेक के लिए भक्त पूरे जोश के साथ हरिद्वार, रामगंगा और कछला से गंगाजल लेकर नाथनगरी पहुंचने लगे थे। सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान शिवालयों में महादेव के जयघोष गूंज उठे।

शरद पवार विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे

13 जुलाई को वनखंडीनाथ से कछला के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर रविवार शाम को वापस आ गया। जत्थे के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के लोगों ने महंत सतीश राठौर, महंत राजेश राठौर सहित सभी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसी तरह शहर के विभिन्न इलाकों से गए तमाम जत्थे देररात तक शहर पहुंच गए। सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।

Tags: bareilley newsKanwar YatraKanwar Yatra 2023up news
Previous Post

शरद पवार विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे

Next Post

आशुतोष टंडन की सेहत में मामूली सुधार, अभी भी आईसीयू में ही

Writer D

Writer D

Related Posts

Vidayi
धर्म

विदाई के वक्त बेटी को कभी नहीं देनी चाहिए ये चीजें, नवजीवन हो जाएगा बर्बाद

26/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन की सेहत में मामूली सुधार, अभी भी आईसीयू में ही

यह भी पढ़ें

Actor Rishi Kapoor's daughter Riddhima's anger over nepotism, said ..

नेपोटिज्म पर फूटा मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का गुस्सा, बोलीं..

19/05/2021
Aishwara Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म से शुरू किया था फिल्मी करियर

01/11/2022

गोवंश लदी पिकअप छोड़ पशु तस्कर हुए फरार,  मौके से बाइक बरामद

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version