• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

Writer D by Writer D
08/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.

Kanwariyas said—never seen such arrangements before.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों पूरी तरह शिवमय है। कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंचते ही यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों ओर भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। देशभर से लाखों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से धर्मनगरी गूंज रही है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालु संतुष्ट दिख रहे हैं। उन्होंने पार्किंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश, मेडिकल कैंप और सुरक्षा की तारीफ की है।

बैरागी कैंप पहुंचे हरियाणा के शिवभक्त राजेश ने बताया कि यहां पार्किंग की शानदार व्यवस्था है। बैरागी कैंप में करीब 5 से 6 हजार वाहनों की पार्किंग है। स्थल पर जगह-जगह लाइटें लगी हैं। खाने-पीने, पानी और शौचालय की सुविधा भी अच्छी है। राजेश ने कहा कि इस बार पार्किंग को लेकर कांवड़ियों को काफी राहत मिल रही है। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

राजस्थान से डाक कांवड़ लेने आए इन्द्रेश कुमार बंसल ने कहा कि इस बार सरकार ने कांवड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को अच्छे से संभाला है। उन्होंने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद किया।

पंजाब के संगरूर से आए सुरेंद्रलाल ने बताया कि इस बार व्यवस्था पहले से काफी बेहतर है। पार्किंग में लाइट, पानी और जगह-जगह मेडिकल शिविर लगे हैं। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं को देखकर वह उत्तराखंड सरकार का आभार करते हैं।

हरियाणा के पलवल से आए हरेंद्र ने कहा कि इस बार यात्रा में व्यवस्था पहले से अच्छी है। शौचालय साफ हैं और पानी की व्यवस्था भी ठीक है। उन्होंने बेहतर इंतजाम के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

कांवड़ियों का कहना है कि इस बार मार्गों पर सफाई, सुरक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से बेहतर हैं। जगह-जगह प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी से श्रद्धालुओं को राहत है। भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी में एक ओर कांवड़ियों का सैलाब है तो दूसरी ओर हर कदम पर हर-हर महादेव के जयघोष हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि बेहतर प्रबंधन ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और पुलिस का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

Tags: Kanwar YatraUttarakhand News
Previous Post

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

Next Post

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
Next Post
CM Dhami

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

यह भी पढ़ें

Corona havoc

कोरोना के नए रूप से पूरी दुनिया दहशत में, 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है स्ट्रेन

22/12/2020
Andy Murray

टेनिस टूर्नामेंट में पहले दौर में ही फर्नांडो वर्डास्को से एंडी मर्रे को करना पड़ा हार का सामना

14/10/2020

किस देश ने वैक्सीन की कितनी डोज का किया है प्री-ऑर्डर?

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version