• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ में जरूर पढे साहूकार की बेटी वाली व्रत कथा

Writer D by Writer D
19/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें 20 अक्टूबर को निर्जल व्रत (Karwa Chauth) रखेंगी। इस व्रत में शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस बार 20 अक्तूबर को चंद्र उदय रात 7.40 बजे होगा, जिसके बाद महिलाएं चांद और पति को चलनी से देखकर जल ग्रहण कर व्रत पूरा करेंगी। इस दिन कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि दिन में 10.46 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस दिन शाम को शुभ मुहूर्त में कथा सुनकर और मिट्टी के करवे में सीक डालकर चंद्रमा का अर्घ्य दिया जाता है। इस व्रत में साहूकार के सात बेटों और सात बेटियों वाली कथा पढ़ी जाती है। यहां पढ़ें साहूकार के सात बेटों और सात बेटियों वाली कथा-

एक साहूकार के सात लड़के और एक लड़की थी। साहूकार के बेटे अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे साहूकारनी के साथ उसकी बहुओं और बेटी ने चौथ का व्रत रखा था। चौथ (Karwa Chauth)  का व्रत में चांद देखकर ही व्रत खोलते है। रात को जब साहूकार के लड़के भोजन करने लगे तो उन्होंने अपनी बहन से भोजन के लिए कहा। इस पर बहन ने बताया कि उसका आज उसका व्रत है और वह खाना चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोल सकती है और कुछ खा सकती है।

सबसे छोटे भाई को अपनी बहन की हालत देखी नहीं गई और वह दूर पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है। दूर से बहन को दिखाता है, छलनी की ओट में रखा दीपक चांद की तरह लगता है। ऐसे में वो ऐसा लगता है जैसे चतुर्थी का चांद हो। बहन ने अपनी भाभी से भी कहा कि चंद्रमा निकल आया है व्रत (Karwa Chauth) खोल लें, लेकिन भाभियों ने उसकी बात नहीं मानी और व्रत नहीं खोला।

बहन को अपने भाईयों की चतुराई समझ में नहीं आई और उसे देख कर करवा उसे अर्घ्य देकर खाने का निवाला खा लिया। जैसे ही वह पहला टुकड़ा मुंह में डालती है उसे छींक आ जाती है। दूसरा टुकड़ा डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और तीसरा टुकड़ा मुंह में डालती है तभी उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिलता है। वह बेहद दुखी हो जाती है।

उसकी भाभी सच्चाई बताती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण माता उससे नाराज हो गए हैं। इस पर वह निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करेगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। शोकातुर होकर वह अपने पति के शव को लेकर एक वर्ष तक बैठी रही और उसके ऊपर उगने वाली घास को इकट्ठा करती रही।

उसने पूरे साल की चतुर्थी को व्रत किया और अगले साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी फिर से आने पर उसने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ व्रत किया, शाम को सुहागिनों से अनुरोध करती है कि यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो जिसके फलस्वरूप करवा माता और गणेश जी के आशीर्वाद से उसका पति पुनः जीवित हो गया। जैसे गणपति और करवा माता ने उसकी सुनी, वैसे सभी की सुनें, सभी का सुहाग अमर हो।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2024karwa chauth kathakarwa Chauth pujakarwa chauth vrat
Previous Post

सरगी खाकर सुहागिनें शुरू करेंगी करवा चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

20 अक्तूबर को है करवा चौथ, जानें कैसे करें व्रत का पारण

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों से पाएं छुटकारा, करें इस हरी सब्जी का इस्तेमाल

17/07/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, दूर करने के लिए करें ये उपाय

17/07/2026
Color of Eyes
फैशन/शैली

आंखों की रोशनी करें तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

17/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
Karwa Chauth

20 अक्तूबर को है करवा चौथ, जानें कैसे करें व्रत का पारण

यह भी पढ़ें

De Tan

गर्मियों में भी मिलेगा ग्लोईंग और बेदाग चेहरा, ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये फेसपैक

14/04/2025
odisha board

ओडिशा बोर्ड 12वीं के एग्जाम 18 मई से शुरू, CHSE ने जारी किया शेड्यूल

25/02/2021
share market

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

04/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version