• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद ही नहीं, तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर भेजने के लिए भी तैयार है काशी

Writer D by Writer D
31/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी । काशी (Kashi) के लिए शनिवार यानी 1 जून का दिन निर्णायक होने वाला है। इस दिन लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें पड़ाव के अंतर्गत वाराणसी में मतदान होगा। इस मतदान पर न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। वाराणसी का चुनाव यह तय करेगा कि क्या यहां से केवल एक सांसद चुनकर जाएगा या फिर तीसरी बार देश को काशी (Kashi)  नेतृत्व की बागडोर देने जा रहा है। वाराणसी के मतदाता आज अपने उस प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे जो उनके शहर के साथ ही देश की भी तस्वीर और तक़दीर बदलने में निर्णायक सिद्ध होगा।

77 वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान आज होगा जिसके दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सभी तैयारियों को पुख्ता कर ली हैं।  वाराणसी लोक सभा क्षेत्र से कुल 7 प्रत्याशी इस चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 19,97,577 मतदाता करेंगे, जिसमें 9,13,692 महिला वोटर्स शामिल हैं। आधी आबादी वाराणसी में निर्णायक भूमिका में है जो नारी सम्मान, स्वालम्बन से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट करेंगी। वहीं, 18 से 19 वर्ष के 37,226 फर्स्ट टाइम वोटर भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

660 मतदान केन्द्रों के 1909 मतदान स्थलों पर होगी वोटिंग

लोकतंत्र के महाकुंभ के अंतिम और सातवें चरण के चुनाव के लिए रविवार को मतों की आहुतियां  660 मतदान केन्द्रों के 1909 मतदान स्थलों पर डाली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वाराणसी लोक सभा से 7 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें दो बार वाराणसी का सांसद बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सम्मिलित हैं और इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद से मैदान में उतरे हैं। लगातार दो बार मोदी से शिकस्त खाकर तीसरे नंबर पर रहे , इंडी गठबंधन के अजय राय इंडियन नेशनल कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं।  इसके अलावा अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी, गगन प्रकाश यादव-अपना दल (कमेरावादी), कोलीशेट्टी शिवकुमार- युग तुलसी पार्टी के अतिरिक्त संजय कुमार तिवारी व दिनेश कुमार यादव-निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

काशी (Kashi) लोक सभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण

कुल मतदाताओं की संख्या-19,97,577
पुरुष मतदाता-10,83,750
महिला मतदाता-9,13,692
अन्य-135
18-19 से वर्ष के मतदाता-37,226
दिव्यांग मतदाता-19736
85 वर्ष से ऊपर के मतदाता-9,934
100 वर्ष के ऊपर के मतदाता-67
सर्विस वोटरों की संख्या-2,283

मतदान स्थल व अन्य विवरण…

मतदेय स्थल–1,909 मतदान केंद्र–660
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 127
जोनल मजिस्ट्रेट- 18
वल्नरेबल बूथ-34
वल्नरेबल केंद्र-11
क्रिटिकल बूथ-403
क्रिटिकल मतदान केंद्र-114

Tags: lok sabha elections 2024lok sabha elections phase 7pm modivaranasi news
Previous Post

जनवरी-मार्च की तिमाही में 7.8 फीसदी रही देश की जीडीपी

Next Post

योगी जलपान से पहले करेंगे मतदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का गोरखपुर का ‘मातृ सेवा’ मॉडल बना जीवनरक्षक

06/08/2026
Transport enforcement in UP to get a new boost
उत्तर प्रदेश

यूपी में परिवहन प्रवर्तन को मिलेगी नई ताकत, डंपिंग यार्ड निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार

06/08/2026
Swatantra Dev
उत्तर प्रदेश

हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव

06/08/2026
Lucknow Fire Tragedy
उत्तर प्रदेश

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA उपाध्यक्ष को नोटिस; SIT रिपोर्ट भी तलब

06/08/2026
Next Post
CM Yogi

योगी जलपान से पहले करेंगे मतदान

यह भी पढ़ें

ankita- rhea

अंकिता लोखंडे : क्या उसे एक डिप्रेस्ड आदमी को ड्रग्स का सेवन करने देना चाहिए था?

10/09/2020

सीएम धामी ने नौगांव को दी अत्याधुनिक मंडी की सौगात

01/11/2021
12 यात्री कोरोना पॉजिटिव

राजधानी एक्सप्रेस से अहमदाबाद पहुंचे 12 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version