• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जलपान से पहले करेंगे मतदान

Writer D by Writer D
31/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार सुबह सात बजे पुराना गोरखपुर, स्थित नगर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर मतदान करेंगे। पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को साकार करते हुए वह अपने मताधिकार का प्रयोग और लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  संभवतः अपने बूथ के पहले मतदाता भी बनेंगे। इसके पहले 2019 के लोकसभा, 2022 के विधानसभा चुनाव और 2023 के नगर निगम चुनाव में भी अपने बूथ के प्रथम मतदाता बने थे। झूलेलाल मंदिर के निकट स्थित मतदान केंद्र पर योगी शनिवार को मतदान के लिए सुबह सात बजे आएंगे।

मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित कर सातवें चरण की सभी संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे।

श्री योगी (CM Yogi) ने मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका अमूल्य वोट आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा।

उन्होने (CM Yogi) कहा, “लोक सभा चुनाव का आज सातवां चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत’के निर्माण और ‘रामराज्य’की संकल्पना को साकार करने हेतु मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा। इसलिए, पहले मतदान, फिर जलपान।”

योगी ने दो महीनों में किये 204 चुनावी कार्यक्रम

गौरतलब है कि शनिवार को देश भर में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन के लिए भी मतदान होना है। यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सु), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज (सु) शामिल हैं। वहीं दुद्धी विधानसभा सोनभद्र जनपद में आती है।

सातवां चरण उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोरखपुर में भी मतदान होना है जो सीएम योगी (CM Yogi) का अपना क्षेत्र है।

Tags: cm yogigorakhpur newsloksabha elections 2204loksabha elections phase 7Yogi News
Previous Post

सांसद ही नहीं, तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर भेजने के लिए भी तैयार है काशी

Next Post

आलराउंडर की ख्याति प्राप्त कर चुके मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर धमक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

आलराउंडर की ख्याति प्राप्त कर चुके मुख्यमंत्री धामी की राष्ट्रीय फलक पर धमक

यह भी पढ़ें

kapur ke totke

कपूर जलाने से दूर होते होता है पितृदोष, जानें और भी चमत्कारी फायदे

15/01/2022
KP Sharma Oli

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Plants

इस दिशा में न लगाएं पौधे, घर पर होगा अशुभ प्रभाव

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version