• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISI के कहने पर हुई थी कश्मीरी पंडित सुशील की हत्या, 50 लाख में हुआ था मौत का सौदा

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कश्मीर पंडित की हत्या करने दिल्ली आए दो आरोपियों को अवैध हथियार देने वाले अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कश्मीरी पंडित सुशील की हत्या की सुपारी दी गई थी। आईएसआई ने सुपारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के फरार रणदीप उर्फ रोमी को दी थी। रणदीप ने सुपारी आगे दी थी।

अवैध हथियार तस्कर हाजी शमीम उर्फ शमीम पिस्टल(55) के कब्जे से पांच पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल डीसीपी (नई दिल्ली रेंज) प्रमोद कुशवाह ने बताया कि एसीपी ललित मोहननेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम ने उत्तरी लद्दावाला, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी हाजी शमीम उर्फ शमीम को जांच के बाद मुजफ्फरनगर, यूपी से 19 जनवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पश्चिमी बंगाल व मुंगेर, बिहार से विदेशी पिस्टल आती थीं और ये आगे एक विदेशी पिस्टल दो-दो लाख रुपये में बेचता था। आरोपी बिहार से ही रॉ मेटेरियल लाता था और मुजफ्फरनगर में ही अवैध हथियार बनाता था।

आरके पुरम पुलिस ने सुखविंदर और लखन राजपूत को आरके पुरम इलाके से 26 फरवरी, 21 को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कश्मीर पंडित व सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित की हत्या करने दिल्ली आए थे। इस बाबत आरके पुरम थाने में मामला दर्ज किया गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल सेल को सौंप दी गई थी।

सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम तीन और आरोपी मोहित उर्फ प्रिंस उर्फ टूटी, जगदीप उर्फकाका व रोहित चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब हाजी शमीम को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन पर बोलने पर सुशील पंडित की हत्या करने के लिए आईएसआई ने बोला था।

20 मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग में 2 की मौत, 19 झुलसे

मंगलौरा, करनाल हरियाणा निवासी रोहित चौधरी का भाई राहुल भारतीय सेना में सिपाही हैं और ड्रोन हैंडलिंग में माहिर था। पंजाब पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाने के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया था। राहुल अभी जेल में है। तब रोहित को पाकिस्तान से कई फोन आए थे और उसे पाकिस्तान से पैसा भी आया था।

रोहित पाकिस्तान संपर्कों के जरिए रणदीप उर्फ रोमी के संपर्क में आया। इसके बाद वह ड्रग्स की तस्करी में शामिल हो गया। अमृतसर, पंजाब निवासी रोमी खालिस्तान जिंदा फोर्स का सदस्य है। रोमी पाकिस्तान के सहारे वर्ष 2014 से ड्रग्स तस्करी का अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहा है और विदेश में छिपा हुआ है।

आईएसआई ने रोमी को कश्मीर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित की हत्या करने के लिए कहा था।  रोमी ने रोहित चौधरी को आगे बोला। रोहित ने दो फरार बदमाश जगदीप उर्फ काका व उसके साथी को दो शूटरों को इंतजाम करने को कहा और 50 लाख रुपये देने की बात कही। इन दोनों ने छिपने के दौरान रोहित के कहने पर मेरठ में एक हत्या की थी। जगदीप ने ये सुपारी आगे अपने पुराने साथी मोहित उर्फ प्रिंस को दी और 40 लाख रुपये देने की बात कही।

मोहत उस समय फरीदकोट जेल में था। मोहित ने जेल से दो शूटर लखविंदर और लखन को दस लाख में सुपारी दी। इन दोनों ने दिल्ली आकर मोहित और दीपक उर्फ किंग उर्फ रोहित चौधरी से संपर्क साधा। इनको हथियार रोहित ने अरेंज कराए थे। रोहित को विदेशी हथियार हाजी शमीम ने दिए थे। रोहित की गिरफ्तारी के बाद हाजी ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उसे सरेंडर करने को कहा था, मगर आरोपी ने सरेंडर नहीं किया था।

देश में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में 3.37 लाख से ज्यादा नए मरीज

हाजी शमीम 15 वर्षो से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। उसे पहली बार 2007 में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।स्पेशल सेल ने उसे पहले भी तीन बार गिरफ्तार कर चुकी है। 2014 में उसे उसके सहयोगियों के साथ एक एके -47 राइफल और 30 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

नवंबर 2018 में, स्पेशल सेल और मुजफ्फरनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस समय इसके पैर में गोली लगी थी। यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हो गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद, वह फिर से सक्रिय हो गया और अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था।

Tags: delhi crime news todayDelhi Hindi Samachardelhi news in hindiDelhi Policedelhi specal cellisi pakistanKashmiri Panditskashmiri pandits shushilLatest Delhi News in Hindipakistan isipakistan isi newsPakistan NewsSpecial CellSushil Pandit
Previous Post

देश में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में 3.37 लाख से ज्यादा नए मरीज

Next Post

ठंड में लें सरसों के साग का मजा, मिलेगा पंजाबी ज़ायका

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post

ठंड में लें सरसों के साग का मजा, मिलेगा पंजाबी ज़ायका

यह भी पढ़ें

GPS

जीपीएस युक्त वाहनों के प्रयोग से यूपी में खाद्यान्न उठान में बढ़ी पारदर्शिता

02/01/2026
arrested

अपहरण व दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

24/08/2021
C.P. Radhakrishnan

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

31/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version