• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल जोड़े में विक्की की दुल्हन बनी कटरीना, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Katrina-Vicky

Katrina-Vicky's first wedding anniversary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक दूसरे के हो गए विक्की कौशल और कटरीना कैफ। बॉलीवुड के सबसे फेमस और चर्चित कपल की शादी हो चुकी है। विक्की और कटरीना ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर अपनी जिंदगियों को एक कर लिया है। अब दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी से पहले काफी माहौल बनाया। दोनों ने अपनी शादी के दौरान फोटो और वीडियो लेने की मनाही रखी थी। ऐसे में फैंस दोनों की शादी और उससे जुड़ी रस्मों को देखने के लिए तरस रहे थे। लेकिन अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है।

कटरीना कैफ विक्की कौशल

अपनी शादी की पहली तस्वीरों में विक्की कौशल और कटरीना काफी जबरदस्त लग रहे हैं। इस नई शादीशुदा जोड़ी की खूब तारीफें हो रही हैं। साथ ही दोनों की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। फैंस विक्की और कटरीना को बधाईयां दे रहे हैं।

कटरीना कैफ के शादी के आउटफिट को लेकर खूब चर्चे हुए थे। ऐसे में अब जब नई दुल्हन की तस्वीर सामने आई हैं, तो सभी अपना दिल हार बैठे हैं। कटरीना कैफ ने अपनी शादी पर लाल कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। वहीं उनके दूल्हे विक्की कौशल ऑफ-व्हाइट शेरवानी में उन्हें कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। तस्वीरों में कपल बेहद सुंदर लग रहा है।

 

कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को प्यार और साथ के लिए शुक्रिया कहा है। कटरीना और विक्की के शादी के जबरदस्त आउटफिट्स को डिजाइनर सब्यसाची ने बनाया था। दोनों के आउटफिट की डिटेल्स उन्होंने ऑफिशियल पेज पर शेयर भी की है।

कटरीना कैफ विक्की कौशल

कटरीना और विक्की की शादी का फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हुआ था। मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के बाद दोनों की शादी 9 दिसंबर को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। विक्की और कटरीना ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरबाड़ा में रॉयल शादी की।

कटरीना कैफ विक्की कौशल

इस आलीशान शादी के लिए महीनों से तैयारियां चल रही थीं। दोनों की टीम ने कई बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर इस बेमिसाल और शादी शादी को अंजाम दिया है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फैसला किया था। दोनों ने शादी से मीडिया और फैंस को दूर रखने की पूरी कोशिश की है। शादी में किसी भी मेहमान को तस्वीर और वीडियो लेने और उसे सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं थी।

कटरीना कैफ विक्की कौशल

मेहमानों की बात करें तो कटरीना और विक्की ने अपने करीबी दोस्तों को ही शादी का हिस्सा बनाया है। शादी में सलमान, शाहरुख, अक्षय कुमार जैसे किसी भी स्टार को आमंत्रित नहीं किया गया था। कबीर खान, नेहा धूपिया, फराह खान जैसे स्टार्स कटरीना और विक्की की शाही शादी में पहुंचे थे।

Tags: katrina vicky ki shadikatrina-vicky marriageKatrina-Vicky weddingvikat weddingvikat wedding images
Previous Post

पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत समेत सभी वीर सपूतों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

बाबा का आनंद वन उनके प्रिय पेड़-पौधों से फिर होगा गुलजार

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
kashi vishwanath dham

बाबा का आनंद वन उनके प्रिय पेड़-पौधों से फिर होगा गुलजार

यह भी पढ़ें

Amy Satterthwaite

सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया सन्यास

26/05/2022

सेना प्रमुख मुकुंद नरवणे बोले- कमांडर्स किसी भी चुनौतियों के लिए रहें तैयार

07/08/2020
Life Imprisonment

बालक के अपहरण और हत्या मामले में तीन को आजीवन कारावास

13/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version