• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा का आनंद वन उनके प्रिय पेड़-पौधों से फिर होगा गुलजार

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, वाराणसी
0
kashi vishwanath dham
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री काशी विश्वनाथ धाम का भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप अब पुनः दिख रहा है। बाबा विश्वनाथ व मां गंगा एक बार फिर एकाकार हो रही है। वहीं बाबा का आनंद वन फिर से पेड़-पौधों से गुलजार होगा। बाबा के आंगन में उनके प्रिय पौधे लगाए जा रहे हैं।

मंदिर परिसर से लेकर मंदिर चौक और गंगा  किनारे तक ये वृक्ष हरियाली बिखेरेंगे। इसके लिए गुलाबी पत्थरों के बीच में विशेष प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ धाम पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरी दुनिया को देगा।

बाबा विश्वनाथ धाम के आंगन में गुलाबी पत्थरों की आभा के बीच हरियाली का भी ध्यान रखा गया है। महादेव के प्रांगण में ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं जो देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त व काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के पांच लाख वर्गफीट में महादेव का सबसे प्रिय पौधा रुद्राक्ष लगाया जा रहा है। इसके अलावा पारिजात, अशोक, बेल के पौधे भी बाबा के आंगन में हरियाली बिखेरेंगे।

मां गंगा में श्रद्धा के गोते लगाकर श्रद्धालु जब जल लेकर बाबा के दरबार की तरफ़ आस्था के क़दम बढ़ाएंगे, तब उनको दोनों तरफ हरियाली का दिखेगी। बाबा का धाम ही पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार होगा।

पौधों को लगाने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। मार्बल, ग्रेनाइट और चुनार के गुलाबी पत्थरों के बीच जमीन में चार फीट व्यास के गड्ढे बनाए गए हैं। इन गड्ढों में छह से पंद्रह फीट तक के पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। भारत की नई पहचान श्री काशी विश्वनाथ धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसम्बर को शिवभक्तों को समर्पित करेंगे। इस भव्य और दिव्य आयोजन को अलौकिक और ऐतिहासिक रूप देने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुटे हैं।

Tags: Kashi Vishwanath Dhamup newsvaranasi news
Previous Post

लाल जोड़े में विक्की की दुल्हन बनी कटरीना, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Next Post

पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार की धुरी बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post

पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार की धुरी बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

यह भी पढ़ें

Pakistani intruders killed

फिरोजपुर में बीएसएफ ने रोकी की पाकिस्तानी घुसपैठ, पठानकोट में रेड अलर्ट जारी

31/12/2020
CM Dhami

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

07/03/2026

जालौन जिले में मां ने दो बच्चों की जान लेने के बाद, फांसी के फंदे पर लटकी

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version