• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीन दयाल योजना से ग्रामीण युवाओं को मिला नया जीवन, 1.30 लाख को मिला रोजगार

Writer D by Writer D
16/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Skill development

Skill development

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में कौशल विकास (Kaushal Vikas) एक जनआंदोलन बन चुका है। बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने प्रदेश के लाखों युवाओं की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। इस दौरान 14 लाख से अधिक युवक एवं युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 5.65 लाख से अधिक युवा रोजगार व स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने हैं।

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन (Kaushal Vikas Mission) न केवल युवाओं को प्रशिक्षित करने, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ने के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह पहल उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है और ‘नया भारत, नया उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार कर रही है।

1000 से अधिक ट्रेनिंग पार्टनर्स, 350 से अधिक कोर्स

प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के युवाओं को उनके रुचि एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार अल्पकालीन प्रशिक्षण देने के लिए मिशन ने 1000 से अधिक ट्रेनिंग पाटनर्स को जोड़ा है। इनके माध्यम से 350 से अधिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जो उद्योगों की मांग के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। इससे न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ी है, बल्कि युवाओं का औद्योगिक दुनिया से सीधा जुड़ाव भी हुआ है।

फ्लेक्सी ट्रेनिंग पार्टनर्स के माध्यम से उद्योगों की सीधी भागीदारी

युवाओं को रोजगार दिलाने में उद्योगों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए कौशल विकास मिशन (Kaushal Vikas Mission) ने फ्लेक्सी ट्रेनिंग पार्टनर्स योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत अब तक 33 औद्योगिक इकाइयों को अनुबंधित किया गया है। मिशन का लक्ष्य है कि प्रत्येक जनपद से 5 नई इकाइयों को जोड़कर उद्योगों की संख्या को और बढ़ाया जाए। हाल ही में इस दिशा में 11 नई इकाइयों के साथ अनुबंध किए गए हैं।

ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान बनी ‘दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना’

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। इस योजना के अंतर्गत आवासीय मोड में मुफ्त कौशल प्रशिक्षण और सुनिश्चित सेवायोजन की सुविधा दी जाती है। बीते आठ वर्षों में करीब 1.80 लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण और उनमें से 1.30 लाख को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

रोजगार मेलों के माध्यम से सेवा व अवसर दोनों

कौशल विकास मिशन (Kaushal Vikas Mission) की एक और बड़ी पहल है रोजगार मेले, जो प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचे हैं। अब तक 1736 रोजगार मेलों के माध्यम से 4.13 लाख से अधिक युवाओं को 2537 कंपनियों में नियुक्ति पत्र दिलवाए गए हैं। ये मेले केवल नौकरी का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास और अवसर का मंच भी प्रदान करते हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

घरेलू बायोगैस यूनिट से रसोई-एलपीजी खपत में आएगी 70 फीसदी कमी

Next Post

स्कूलों में भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य, सीएम धामी ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
cm dhami

स्कूलों में भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य, सीएम धामी ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

किंगमेकर की भूमिका के लिए मशहूर अमर सिंह का थम गया जीवन का सफर

02/08/2020
दिल्ली हाईकोर्ट Delhi High Court

दिशा रवि केस में मीडिया कवरेज सनसनीखेज और पूर्वाग्रही : दिल्ली हाईकोर्ट

19/02/2021
चेतन चौहान Chetan Chauhan

शिवसेना चेतन चौहान की मौत की सीबीआई जांच मांग पर अड़ी, पत्नी ने किया खारिज

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version