• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के मंदिर में रखें तुलसी के इतने पत्ते, होगा फायदा

Writer D by Writer D
08/03/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे का विशेष महत्व है. मान्यता के अनुसार, तुलसी (Tulsi) के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा, तुलसी को भगवान विष्णु के साथ जोड़कर भी देखा गया है. ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगी होती है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती.

हिंदू धर्म को मानने वाले हर घर में तुलसी (Tulsi) के पौधे लगे होते हैं और इसकी सुबह-शाम पूजा भी करते हैं. पूजा के दौरान तुलसी के पत्तों को तोड़कर मंदिर में रखा जाता है, लेकिन इन पत्तों को तोड़कर मंदिर में रखने के भी कुछ खास नियम हैं, जिनके बारे में हमें बता रहे हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कितनी तुलसी (Tulsi) की पत्तियां रखनी चाहिए?

हिंदू धर्म ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर में आप दो तुलसी की पत्तियां रख सकते हैं, लेकिन कई धर्मावलंबियों का मानना है कि घर के पूजा स्थल पर हमेशा 7 तुलसी दल रखने चाहिए.

कब तक रखनी चाहिए तुलसी (Tulsi) की पत्तियां?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, तुलसी का पौधा एक पवित्र पौधा माना गया, इसलिए तुलसी की पत्तियां चाहे जितनी भी पुरानी हो जाएं, यह हमेशा पवित्र ही रहती हैं, लेकिन यदि आप इसे अपने घर के पूजा घर में रख रहे हैं तो हर 15 दिन में आप इन्हें बदल सकते हैं. इसके अलावा यदि तुलसी की पत्तियां सूख कर टूट गई हों तो भी आप इन्हें मंदिर से हटाकर इसकी जगह पर नई तुलसी की पत्ती रख सकते हैं.

कौन सी तुलसी (Tulsi) रखनी चाहिए?

भारतवर्ष में तुलसी के पौधे की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन हिन्दू घरों में दो ही प्रकार की तुलसी लगाई जाती हैं. यह है रामा तुलसी और श्यामा तुलसी. इन्हीं दो तुलसी में से किसी एक की पत्तियों को आप अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं.

किस देवी-देवता को चढ़ाई जाती है तुलसी (Tulsi)?

हिंदू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तुलसी की पत्तियां भगवान कृष्ण को अर्पित की जाती है. कान्हा के अलावा तुलसी की पत्तियां माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भी अर्पित की जा जाती हैं, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी की पत्ती कभी भी भगवान भोलेनाथ और श्रीगणेश को ना चढ़ाएं.

Tags: AstrologyAstrology tipstulsi
Previous Post

ये छोटी सी चीज आपकी स्किन के लिए लाभकारी, जानें कैसे

Next Post

पुराने मटके का ऐसे करें यूज, आपकी क्रिएटिविटी के हो जाएंगे फैन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post

पुराने मटके का ऐसे करें यूज, आपकी क्रिएटिविटी के हो जाएंगे फैन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अनलॉक 3 को लेकर आज होगी बैठक

27/07/2020
eye liner

आई लाइनर बताता है कैसी है आपकी पर्सनालिटी, यही वजह इसे लगाना पसंद करती हैं लड़कियां

03/02/2022
khadi mahotsav

खादी महोत्सव में अब तक एक करोड़ से अधिक के उत्पादक बिके

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version