Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममुरादाबाद

मजदूर के घर पर चोरों का धावा, डेढ़ लाख की नकदी और जेवर किए साफ

मुरादाबाद। जिले में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों (thieves) ने क्षेत्र के गांव बूजपुर आशा में मजदूर के घर धावा बोल कर डेढ़ लाख की नकदी और जेवर पार कर दिया।

मजदूर का परिवार बेटी की विदाई के बाद थकहार कर सो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर सोमवार रात्रि में रिपोर्ट दर्ज हो गई। वहीं शनिवार रात्रि में मुंडा पांडे में ही पूर्व प्रधान और उनके पड़ोसियों के घर लाखों रुपए की चोरी (thieves) हो गई थी जिस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

थाना मूंढापांडे के गांव बजूपुर आशा निवासी नन्हे मजदूरी करते हैं। रविवार को नन्हे की बेटी हसीना की शादी थी। कुन्दरकी से बारात आई थी। शाम को बारात विदा करने के बाद थके हारे परिजन और रिश्तेदार घर की छत और आंगन में सो गए। रात में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरों का दरवाजा खोल कर नकदी जेवर चोरी करके लेए गए।

सोमवार सुबह जब परिजन उठे तो घर का सामान बिखरा देखा तब चोरी का पता चला। गृहस्वामी नन्हे के अनुसार बेटी की विदाई के बाद उसके बीस हजार रुपये और सोने-चांदी के छह आभूषण कमरे के अंदर संदूक में रखे थे। उसी में नन्हे ने शादी के बाद बचे हुए 1 लाख 20 हजार रुपये भी रख दिए थे।

पीयूष हत्याकांड: घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

नन्हे के अनुसार चोर नकदी समेत करीब दो लाख का माल चोरी करके ले गए हैं। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में मझोला थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही जांच कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button