• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर खरीदे बर्तनों में रखें ये शुभ चीजें, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

Writer D by Writer D
20/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. पंडितों का कहना है कि धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर को की जानी चाहिए जबकि खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है. हालांकि, लोहे की चीजें, वाहन आदि रविवार को ही खरीदने चाहिए.

धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई वस्तुएं खरीदने का महत्व बताया गया है. कहते हैं कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और धन कुबेर प्रसन्न होते हैं. धनतेरस पर बहुत से लोग बर्तनों की भी खरीदारी करते हैं. धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को अमृत कलश के समान माना जाता है. इसलिए इन बर्तनों को घर में खाली लेकर नहीं आना चाहिए. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर खरीदे बर्तनों में आप कौन सी शुभ चीजें डालकर ला सकते हैं.

जल– धनतेरस के दिन अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें जल भरकर घर ला सकते हैं. सनातन धर्म में जल का विशेष महत्व बताया गया है. जल सृष्टि के पचंतत्वों में से एक है और इसे देवता के रूप में स्वीकार किया गया है. आप बर्तन में जल भरने के बाद उसमें थोड़ा सा गंगाजल भी मिला सकते हैं. इसके अलावा, धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों में आप शहद या दूध भरकर भी ला सकते हैं.

चावल– मंदिरों में पूजा हो या कोई धार्मिक अनुष्ठान, चावल के बिना कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं किया जा सकता है. सनातन धर्म में इसे अक्षत कहा जाता है. अक्षत देवी-देवताओं को भी अर्पित किया जाता है. इसका प्रयोग देवी-देवताओं को चढ़ने वाली खीर और मिठाई में भी होता है.

सात तरह के अनाज– धनतेरस के बर्तन में अगर आप सात प्रकार के अनाज लेकर आएं तो ये और भी शुभ होगा. इस बर्तन में आप जौ, सफेद तिल, धान, गेहूं, काला चना, मूंग या मसूर दाल भी लेकर आ सकते हैं. ये अनाज देवी-देवताओं को भी चढ़ाए जाते हैं और इनके प्रयोग से बना प्रसाद श्रद्धालुओं में भी वितरित किया जाता है.

धनतेरस पर कैसे बर्तन न खरीदें?
धनतेरस के दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए. इसकी जगह आपको पीतल या किसी शुद्ध धातु से बने बर्तन ही खरीदने चाहिए. स्टील को लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है, इसलिए ये एक अशुद्ध धातु है, जिसे धनतेरस पर घर लाने से बचना चाहिए.

Tags: Dhanterasdhanteras celebrationdhanteras importancedhanteras shoppingdhanteras wishesdhanteras2022what not to buy on Dhanteraswhat to buy on Dhanterasधनतेरसधनतेरस पर क्या खरीदें
Previous Post

दिवाली पर ऐसे करें पूजा, लक्ष्मी-गणेश की बरसेगी कृपा

Next Post

25 अक्टूबर को लग रहा है सूर्यग्रहण, जानें कब शुरू हो जाएगा सूतक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
Surya Grahan

25 अक्टूबर को लग रहा है सूर्यग्रहण, जानें कब शुरू हो जाएगा सूतक

यह भी पढ़ें

Renewable Energy

GBS 4.0: नवीकरणीय ऊर्जा का पावरहाउस बनेगा उत्तर प्रदेश

13/02/2024
bookies

सट्टेबाज को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद

05/02/2021
घिसे टायर बन सकते हैं हादसे की वजह, ऐसे पहचानें बदलने का सही वक्त

घिसे या पुराने टायर बन सकते हैं हादसे की वजह, ऐसे पहचानें बदलने का सही वक्त

03/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version