• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- तो क्या तिरंगा पाकिस्तान में फहराया जाएगा?

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने देशभक्ति बजट पर कहा कि न जाने क्यों बीजेपी और कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि ‘मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं, कि हमारे देश का तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा, इस्लामाबाद में फहराया जायेगा?’

सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बजट को शानदार बताते हुए वित्तमंत्री को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल स्थितियां खराब रहीं। एक तरफ टैक्स और रेवेन्यू आना बंद हो गया और खर्चे बढ़ गए, क्योंकि राशन और स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम करना पड़ा। इसके बावजूद इतना अच्छा बजट पेश किया गया है। लोग कहते थे कि अब तो शायद बिजली पानी की सब्सिडी खत्म करानी पड़ेगी, लेकिन पिछले साल भी सब फ्री रहा और अगले बजट में भी सब फ्री है।

कानपुर गैंगरेप केस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में कई राज्य में बजट पेश किया गया। सबने घाटे का बजट पेश किया। दिल्ली अकेला राज्य है, जिसने सरप्लस बजट पेश किया है। देशभक्ति बजट पेश किया गया। दिल्ली के कण कण में देशभक्ति की भावना होगी। देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाया जायेगा। बच्चों में देशभक्ति की भावना भरी जाएगी। दिल्ली में 500 जगह बड़े-बड़े तिरंगे फहराए जाएंगे। जब भी तिरंगा देखते हैं तो मन बोल उठता है भारत माता की जय। उन्होंने कहा कि जब भी तिरंगा देखते हैं, तो बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों की तस्वीर मन में आ जाती है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि समझ नहीं आ रहा, जबसे ये ऐलान किया गया है तब से बीजेपी और कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। 2014 में PM मोदी ने स्वच्छ भारत का ऐलान किया था, तो उसमें मैं खुद एक बस्ती में झाड़ू लेकर सफाई करने गया था। जब भारत की बात आती है, हमारे लिए कोई बीजेपी या कांग्रेस नहीं है, सब देश है। उन्होंने कहा कि ‘मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं, कि हमारे देश का तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा, इस्लामाबाद में फहराया जायेगा?’

हाईकोर्ट ने गर्भवती नाबालिग को बालिग होने तक आश्रय गृह में रखने का दिया आदेश

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘जब से मैंने कहा कि बुजुर्गों को फ्री में राम मंदिर के दर्शन कराऊंगा, तो बीजेपी और कांग्रेस विरोध कर रहे हैं। क्या अपने बुजुर्गों को रामलला के दर्शन कराना गलत है,

क्यों विरोध कर रहे हैं समझ नहीं आता। हम अपनी जनता के लिए गली मोहल्लों में योग कराने का इंतजाम करेंगे। इस बजट में हमने सपना देखा है कि 2048 का ओलम्पिक खेल दिल्ली में कराया जायेगा। IOA ने कहा हमसे पूछना चाहिए था। ‘मैं कहना चाहता हूं कि हम अकेले आयोजन नहीं कर सकते ये भारत के लिए गर्व की बात है हम केंद्र के पास भी जाएंगे, IOA के पास जाएंगे। सारा देश मिलकर पार्टिसिपेट करेगा।’

Tags: Arvind KejriwalNational newsnew delhi
Previous Post

कानपुर गैंगरेप केस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी

Next Post

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
ATS arrested two bangladeshi

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

NHM

NHM में अनोखा कारनामा, 65 साल की महिला ने 14 माह में 8 बच्चियों को दिया जन्म

22/08/2020

सभी सेवा चयन बोर्ड तय करें 100 दिन का लक्ष्य, दें दस हजार नौकरी : सीएम योगी

31/03/2022
Jagdeep Dhankhar attended the swearing-in ceremony of the new Vice President

इस्तीफे के बाद पहली बार नजर दिखें धनखड़, नए उपराष्ट्रपति के शपथ समारोह में हुए शामिल

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version