• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ममता के समर्थन में आए केजरीवाल, बोले- राज्य के अधिकारों में दखल दे रहा केंद्र

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kejriwal in support of Mamta

ममता के समर्थन में आए केजरीवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल से नौकरशाहों को केंद्र में वापस बुलाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को ममता बनर्जी के समर्थन में आ गये।

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार एक दूसरे के सामने खड़े हैं।

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हमले के बाद केंद्र ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों को दिल्ली वापस बुलाया, किंतु ममता सरकार ने उन्हें भेजने से मना कर दिया।

I condemn the Centre’s blatant interference in the Bengal administration. Encroaching on the rights of states by attempting to transfer police officers to Centre just before elections, is an assault on federalism and an attempt to destabilize. https://t.co/sbxpZl0Nn2

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2020

शादी का वादा कर के संबंध बनाना हर बार रेप नहीं होता : हाईकोर्ट

श्री केजरीवाल ने आज इस मुद्दे पर ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया।

श्री केजरीवाल ने सुश्री बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “ मैं बंगाल प्रशासन के कामकाज में केंद्र के जबर्दस्ती दखल की निंदा करता हूं। चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के तबादले का प्रयास केंद्र की तरफ से राज्यों के अधिकारों को खत्म करने और संघीय ढांचे पर हमला कर उसे कमजोर करने की कोशिश है।”

गौरतलब है कि केजरीवाल और केंद्र सरकार भी कई मौकों पर अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों को लेकर आमने-सामने आ चुके हैं और अधिकारों का मामला न्यायालयों तक जा चुका है।

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा पर बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने उड़ाए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री नड्डा पर हमले के बाद तीन आईपीएस अफसरों को दिल्ली वापस बुला लिया था, लेकिन राज्य सरकार ने अधिकारियों की कमी बताकर भेजने से मना कर दिया था। केंद्र ने हालांकि फिर से अफसरों को भेजने के लिये पत्र लिखा। यही नहीं राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कानून व्यवस्था के मसले पर समन किया गया है।

Tags: Arvind KejriwalMamata BanerjeeNational newspolitical news
Previous Post

शादी का वादा कर के संबंध बनाना हर बार रेप नहीं होता : हाईकोर्ट

Next Post

‘कैलासा’ के लिए वीजा सर्विस शुरू, नित्यानंद ने बताया कितने दिन रुकने की होगी अनुमति

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
swami nityananda

‘कैलासा’ के लिए वीजा सर्विस शुरू, नित्यानंद ने बताया कितने दिन रुकने की होगी अनुमति

यह भी पढ़ें

The sanitizer was given drink instead of polis

12 बच्चों को पोलियों की बजाय पिला दिया सैनेटाइजर, तीन स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित

02/02/2021
Bird Flu

घर के बाहर जानवर का रोना शुभ है या अशुभ, यहां जानें

12/12/2025
भारत में तगड़ी इंटरनेट स्पीड के लिए जंग: 6 GHz स्पेक्ट्रम पर Jio-Airtel और Apple-Meta आए आमने-सामने

भारत में 6GHz स्पेक्ट्रम की जंग: Jio–Airtel vs Apple–Meta आमने-सामने

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version